Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Mafia List: बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल, सहारनपुर में 52 मुकदमे हैं दर्ज, एसटीएफ को लंबे समय से तलाश

एसटीएफ के निशाने पर माफिया इकबाल भारत छोड़ने की चर्चा तेज योगी सरकार की नई माफिया सूची में बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का नाम दूसरे नंबर पर। इकबाल पर 52 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें जमीनों पर कब्जा करना धोखाधड़ी जानलेवा हमला करना और दुष्कर्म के मुकदमे शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Tue, 18 Apr 2023 03:59 PM (IST)
Hero Image
Meerut News: नई माफिया लिस्ट में बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का नाम

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद शासन स्तर पर माफिया की नई सूची जारी की गई है। इसमें सहारनपुर के बसपा से पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का नाम दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा का नाम है। इसके अलावा सहारनपुर के बसंत विहार निवासी विनोद शर्मा को भी माफिया घोषित करते हुए इस सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि इकबाल फरार है और उस पर एक लाख का इनाम है। अब उसके भारत छोड़ने की चर्चा है। एसटीएफ हाजी इकबाल को तलाश कर रही है।

नई सूची में ये माफिया हुए शामिल

मेरठ जोन के कुख्यात उधम सिंह, योगेश भदौड़ा, बदन सिंह उर्फ बद्दो, हाजी याकूब कुरैशी, शारिक, सुनील राठी, धर्मेंद्र, यशपाल तोमर, अमरपाल उर्फ कल्लू, अनुज बारखा, विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी, हाजी इकबाल उर्फ बाला, विनोद शर्मा, सुशील उर्फ मूंछ, संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा, विनय त्यागी उर्फ टिंकू को इस नई सूची में शामिल किया गया है। इन माफिया में कुछ फरार हैं तो कुछ को अदालत से राहत मिली हुई है। जो फरार हैं, वह एसटीएफ के निशाने पर आ गए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

इकबाल की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर चुका है प्रशासन

इकबाल की तलाश काफी समय से सहारनपुर पुलिस कर रही है। अफजाल, वाजिद के अलाव हाजी इकबाल के दो अन्य बेटे भी जेल में हैं। इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली भी जेल में है। वहीं, जिला प्रशासन इकबाल की करीब तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर चुका है।

माफिया की सूची में इकबाल और विनोद शर्मा को रखा गया है। दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। हाजी इकबाल पर तो एडीजी मेरठ जोन की तरफ से एक लाख का इनाम है। उसकी तलाश की जा रही है। अन्य एजेंसियां भी उसकी तलाश कर रही हैं। विपिन ताडा, एसएसपी