Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sambhal News: डीजे पर बच्चों के डांस को लेकर चले लाठी डंडे, पथराव के साथ किए धमाके

UP News - संभल के गांव सुंदरपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर बच्चों में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। गंधक पोटाश लोहे की नाल में भरकर धमाका के साथ पथराव भी किया गया। पुलिस ने आठ नामजद समेत 11 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:54 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आठ नामजद समेत 11 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

संवाद सूत्र, संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस को लेकर बच्चों में हुए विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान गंधक पोटाश लोहे की नाल में भरकर धमाका के साथ पथराव भी किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 11 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह है पूरा मामला

दरअसल, गांव सुंदरपुर निवासी जुल्फेकार की बरात गुरुवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला डेरा सराय में आनी थी। बुधवार की रात जुल्फेकार के घर मढ़े का कार्यक्रम था। जहां पर डीजे भी बज रहा था। गानों पर गांव के ही छोटे-छोटे बच्चे नाच रहे थे। 

डांस करते करते बच्चे एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे। डीजे पर डांस को लेकर धक्का मुक्की का विवाद बड़ों में बदल गया। दो पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। 

विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे। इस दौरान वहां खलबली मच गई। कुछ लोग वहां गंधक और पोटाश लोहे की नाल में भरकर धमाका करने लगे और पत्थरबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मारपीट करते रहे। 

पुलिस ने मौके से गुफरान, आसिफ, अतीक, रफीक, नदीम, मोहम्मद फहीम को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। वहीं मौके पर ईंट पत्थर के टुकड़े व लाठी डडों के साथ ही जूते चप्पल भी पड़े हुए थे। 

मामले में पुलिस ने एक पक्ष के गुफरान, आसिफ और दूसरे पक्ष के तौफिक, अतीक, रफीक, नदीम, मोहम्मद फहीम के साथ ही 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।