Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव के लिए नहीं बल्कि हिंदुओं की श्रद्धा व सम्मान के लिए बन रहा है राम मंदिर: प्रवीण तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर चुनाव के लिए नहीं बन रहा है। बल्कि इसका निर्माण हिंदुओं की श्रद्धा व सम्मान के लिए हो रहा है। तोगड़िया जलालाबाद में संगठन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रामशिला से मंदिर बन रहा है। उन्होंने बताया कि हिन्दू ही आगे अभियान शुरू किया है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Sat, 25 Nov 2023 04:43 PM (IST)
Hero Image
राम मंदिर चुनाव का मुद्दा नहीं : प्रवीण तोगड़िया (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल के संस्थापक डॉ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर चुनाव के लिए नहीं बन रहा है। बल्कि इसका निर्माण हिंदुओं की श्रद्धा व सम्मान के लिए हो रहा है। तोगड़िया जलालाबाद में संगठन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रामशिला से मंदिर बन रहा है। 

भगवान राम के आशीर्वाद से करोड़ों हिंदुओं को रहने के लिए अच्छा घर, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार मिले, इसके लिए 'हिन्दू ही आगे' अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन हिंदुओं का एकत्र करने के लिए एक लाख हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना कर रहा है। जहां समाज के लोग एक साथ चालीसा पाठ करेंगे। हलाल उत्पाद बैन किए जाने के सवाल पर कहा कि हिंदुस्तान में हलाल का भला क्या काम है।