Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक ट्रेन रद, दूसरी लेट, यात्री रहे हलकान

जागरण संवाददाता, शामली: रविवार को दिल्ली-शामली मार्ग पर चलनी वाली एक ट्रेन रद रही तो एक अन्य

By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Oct 2018 09:46 PM (IST)
Hero Image
एक ट्रेन रद, दूसरी लेट, यात्री रहे हलकान

जागरण संवाददाता, शामली: रविवार को दिल्ली-शामली मार्ग पर चलनी वाली एक ट्रेन रद रही तो एक अन्य ट्रेन के लेट पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बताया गया कि रात में दिल्ली से प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन शामली तक यात्रियों को लेकर आती है। अगले दिन यहीं ट्रेन सुबह साढ़े छह बजे शामली से वापस दिल्ली जाती है। लेकिन शनिवार रात में यह ट्रेन दिल्ली से नहीं आई। इस कारण सुबह यह ट्रेन रद रही।

ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्री अन्य वाहनों से अपनी मंजिल के लिए निकल गए। कुछ यात्री साढ़े सात बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में रवाना हुए। इसके इतर रविवार को दोपहर में एक बजकर पचास मिनट पर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन शामली आती है, लेकिन यह ट्रेन भी रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलंब से पहुंची।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को यात्रियों की परेशानी के बारे में जानकारी दी जा रही है।