Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की इस सीट पर जीत की हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा, BJP नेत्री को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल ने दी करारी शिकस्त

Sultanpur Lok Sabha Election Result लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को 43 हजार 174 मतों से पटखनी देकर जीत दर्ज की। मंगलवार सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सभी के मन में परिणाम को लेकर उत्सुकता व उत्साह नजर आ रहा था। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ ही भाजपा का हैट्रिक का सपना भी टूट गया...

By Surendra Verma Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 05 Jun 2024 06:09 PM (IST)
Hero Image
यूपी की इस सीट पर जीत की हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। Sultanpur Election Result: लोकसभा चुनाव में सपा ने भाजपा को 43 हजार 174 मतों से पटखनी देकर जीत दर्ज की। पार्टी के उम्मीदवार पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद को चार लाख 44 हजार 330 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को चार लाख 11 हजार 56 वोट हासिल हुए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार उदराज वर्मा एक लाख 63 हजार 25 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

मंगलवार सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो सभी के मन में परिणाम को लेकर उत्सुकता व उत्साह नजर आ रहा था। सभी नौ प्रत्याशियों के मतदान अभिकर्ता मतगणना शुरू होने के पहले निर्धारित टेबल पर उपस्थित हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। 18 लाख 52 हजार 590 मतों में से 10 लाख 30 हजार 583 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

मतगणना के दौरान रद किए गए 744 वोट 

मतगणना के दौरान 744 वोट रद कर दिए गए। वहीं, चार टेंडर वोट मिले। इसके अतिरिक्त 8513 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। इस तरह 10 लाख 24 हजार 874 मत वैध पाए गए। पहले पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम) के मतों की गणना हुई, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उम्मीदवारों को मिले वोटों की घोषणा नहीं हो सकी।

इसके बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू हुई। जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी वैसे-वैसे परिणाम को लेकर सरगर्मी भी बढ़ती गई। एलईडी स्क्रीन पर देश भर के संसदीय सीटों के परिणाम के रुझान आने के साथ ही जनपद की लोकसभा सीट पर जीत किसकी होगी, यह जानने की ललक हर किसी में बढ़ गई।

मीडिया वालों के पास लोगों के फोन आने लगे, लेकिन आठ बजे तक परिणाम को अंतिम रूप न दिए जा सकने के कारण घोषणा नहीं हो सकी। हालांकि, सपा प्रत्याशी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की ओर से दे दिया गया, लेकिन उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की सूची देर रात में ही जारी हो सकी।

प्रत्याशी मिले वोट

राम भुआल निषाद - सपा - 444330

मेनका गांधी - भाजपा - 40,1156

उदराज वर्मा - बसपा - 1,63025

अब्दुल माबूद - अपना देश पार्टी - 4297

गिरीश लाल - आजाद पार्टी - 2311

जयप्रकाश सरदार पटेल - सिद्धांत पार्टी - 1369

डा.शिवशंकर - इंडियान मोस्ट बैकवर्ड - 2090

क्लासेस आफ इंडिया 

उदयराज वर्मा निर्दल - 2909

मो.आशिफ - 3387

यह भी पढ़ें- Sultanpur Election Result: सुलतानपुर में BJP की हैट्रिक का सपना टूटा, इंडी गठबंधन प्रत्याशी ने दी मेनका गांधी को करारी शिकस्त