Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी की हाईप्रोफाइल सीट पर पहली बार सपा की जीत, हैट्रिक बनाने में चूकी BJP; 33 चक्र की गणना में रही पीछे

Sultanpur Lok Sabha Election Result लोकसभा के मतों की गणना मंगलवार की सुबह जब शुरू हुई तो पहले चक्र से ही सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने बढ़त बना ली थी। हर चक्र में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी से आगे रहे। पूरे 33 चक्र की मतगणना में मेनका गांधी को लीड का मौका नहीं मिला। शुरू से ही बनी बढ़त से...

By Surendra Verma Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 05 Jun 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
यूपी की हाईप्रोफाइल सीट पर पहली बार सपा की जीत

संजय तिवारी, सुलतानपुर। Sultanpur Lok Sabha Election Result: लोकसभा के मतों की गणना मंगलवार की सुबह जब शुरू हुई तो पहले चक्र से ही सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने बढ़त बना ली थी। हर चक्र में वह पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी से आगे रहे। पूरे 33 चक्र की मतगणना में मेनका गांधी को लीड का मौका नहीं मिला। शुरू से ही बनी बढ़त से सपा यादगार जीत दर्ज कराने में सफल रही।

पहले चक्र की मतगणना में मेनका गांधी को 11947 मत मिले तो रामभुआल निषाद को 16232, यानि 4285 वोट से वह आगे निकल गए, फिर पीछे मुड़कर नहीं देखे। 15वें चक्र की मतगणना तक सपा की लीड 27 हजार 800 से ऊपर हो गई। इस परिणाम के आने के बाद लोगों को उम्मीद लगने लगी कि भाजपा हैट-ट्रिक लगाने में सफलता नहीं हासिल कर पाएगी।

मतगणना परिणाम में इतने मिले वोट

सपा उसकी मंशा पर पानी फेर देगी, लेकिन 16वें चक्र की मतगणना का परिणाम जब सामने आया तो भाजपा को 17 हजार 302 वोट मिले। सपा को 12 हजार 419 मत प्राप्त हुए। इस चक्र में भाजपा को 4883 वोट से बढ़त मिली। इससे एक बार भाजपा खेमे में उम्मीद की किरण जगी की आने वाले चक्रों की गणना में सपा की लीड को कम करे पार्टी आगे निकल सकती है।

हुआ भी ऐसा 17 चक्र में भी मेनका गांधी को 17320 व रामभुआल निषाद 13424 वोट मिले। 3896 वोटों से भाजपा मतों को अंतर को पाटने में सफल नजर आई, लेकिन सपा की लीड इस चक्र तक 19 हजार 168 पहुंच चुकी थी।

इसके बाद 18 वें चक्र में यह अंतर 18 हजार 693 हो गया, लेकिन 19 वें चक्र में सपा फिर आगे निकल गई और उसकी बढ़त 21 हजार 273 वोटों की हो गई। इसके बाद वह हर चक्र बढ़त बनाती गई। 29वें चक्र में भाजपा को सात हजार 18 मत मिले, जबकि सपा को पांच हजार 921 मत मिले। वहीं, 30वें चक्र में भाजपा को 3425 और 2626 वोट प्राप्त हुए, लेकिन इन दोनों चक्रों में भाजपा को मिले अधिक मत अंतर को कम नहीं कर सके। सपा की लीड 31 वें चक्र में 43 हजार के ऊपर पहुंच गई। 33वें चक्र तक जाते-जाते यह लीड 43 हजार 27 की रही।

जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की ओर से जब चुनाव परिणाम का अंतिम आंकड़ा घोषित किया गया तो सपा की जीत का अंतर 43 हजार 174 हो गया। इस तरह भाजपा को चार लाख, एक हजार 156 व समाजवादी पार्टी को चार लाख 44 हजार 330 मत मिले।

58 हजार 40 मतों से पीछे रह गईं मेनका

2019 के लोकसभा चुनाव में मेनका गांधी को चार लाख 59 हजार 196 वोट मिले थे। उससे वह इस बार 58 हजार 40 मत पीछे रह गईं। गौर करने वाली बात यह है कि उनके विरुद्ध सपा-बसपा के संयुक्त उम्मीदवार चन्द्रभद्र सिंह सोनू को चार लाख 44 हजार 670 वोट मिले थे और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हीं के विरुद्ध सपा के उम्मीदवार रामभुआल निषाद को चार लाख 44 हजार 330 वोट मिले।

यह भी पढ़ें- यूपी की इस सीट पर जीत की हैट्रिक नहीं बना पाई भाजपा, BJP नेत्री को इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल ने दी करारी शिकस्त