Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Congress Protest : वाराणसी में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट के जिला रायफल क्लब पर महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन

Congress Protest महंगाई को लेकर वाराणसी में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में मिंट हाउस से जुलूस निकालकर कचहरी परिसर स्थित राइफल क्लब के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारों ने भाजपा सरकार पर तानाशाह का आरोप लगाया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Updated: Fri, 05 Aug 2022 12:57 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट के जिला रायफल क्लब पर महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर नदेसर के मिंट हाउस स्थित विवेकानंद प्रतिमा से कचहरी तक पैदल जुलूस निकाला और धरने पर बैठकर विरोध जताया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री से 10 सवाल 45 सालों में आज सबसे ज्‍यादा बेरोजगारी क्यों है  के सवाल पर जमकर नारेबाजी की।

पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। सदन में जब मूल्य वृद्धि पर चर्चा हुई तो सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि 'मुद्रास्फीति जैसी कोई समस्या नहीं है'। देश बेरोजगारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अन्याय से नौजवानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बेरोजगारी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा की भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी ,अपराध तथा भ्रष्टाचार से जनता परेशान है।

कार्यकर्ताओं के हाथों में पोस्टर था जिसपर राहुल गांधी के 10 सवाल और वस्तुओं के दाम बताए गए थे। सवालों में हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने के वादे का क्या हुआ। फसल बीमा से इंश्योरेंस कंपनियों को 40,000 करोड़ रुपए का फायदा करवा दिया, मगर 2022 तक किसानों की 'आय दोगुनी' करने के अपने वादे पर चुप, क्यों जनता के रोजमर्रा के खाने - पीने की चीजों से दही - अनाज पर जीएसटी लगा कर, उनसे दो वक्‍त की रोटी क्यों छीन रहे हैं । खाने का तेल, पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता राहत कब मिलेगी और डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत 80 पार क्यों हो गई।

दो सालों से एक भी भर्ती नहीं करके,सरकार अब ' अग्निपथ ' योजना लायी है , युवाओं को 4 साल के ठेके पर ' अग्निवीर ' बनने पर मजबूर क्यों किया जा रहा है ? किसान को सही MSP के वादे का क्या हुआ ? और किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा मिलने का क्या हुआ। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना, हमारी सीमा में घुस चुकी है , आप चुप क्यों हैं और आप क्या कर रहे हैं ? वरिष्ठ नागरिकों के रेल टिकट में मिलने वाली 50 फीसद छूट को बंद क्यों किया। जब अपने प्रचार पर इतना पैसा खर्च कर सकते हैं तो , बुजुर्गों को छूट देने के लिए पैसे क्यों नहीं है और अंतिम सवाल केंद्र सरकार पर 2014 में 56 लाख करोड़ कर्ज था , वो अब बढ़ कर 139 लाख करोड़ हो गया है और मार्च 2023 तक 156 लाख करोड़ हो जाएगा , आप देश को कर्ज में क्यों डूबा रहे है सरकार से पूछे गए।

इस दौरान कांग्रेस में वस्तुओं का दाम जारी कर महंगाई महंगाई के मुद्दे पर हमला किया। कहा की आंकड़े सच्चाई बयां कर रहे हैं रोज़मर्रा की जरूरतें पेट्रोल, डीजल, नमक, अरहर दाल, सोयाबीन तेल, सरसों तेल और चाय के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।