Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह बोले, नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मात्र नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष सरकार के चार साल के कार्यकाल को असफल बता रहा था अब सत्ताधारी दल के विधायकों ने भी इस पर मुहर लगा दी है।

By Raksha PanthriEdited By: Updated: Mon, 08 Mar 2021 08:05 AM (IST)
Hero Image
नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप नहीं धुलने वाले।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मात्र नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष सरकार के चार साल के कार्यकाल को असफल बता रहा था, अब सत्ताधारी दल के विधायकों ने भी इस पर मुहर लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत एवं डबल इंजन वाली सरकार दी, लेकिन कदम-कदम पर जनता को निराशा मिली है। बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। 

किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। जिला विकास प्राधिकरण, भू-कानूनों में बदलाव, देवस्थानम बोर्ड का गठन, बढ़ती महंगाई और लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जनता में रोष है। सवालों का जवाब नहीं दे सके मंत्रीगैरसैंण में बजट सत्र में भाग लेकर लौटे प्रीतम सिंह ने कहा कि विपक्ष ने सदन के भीतर जनहित के सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया। सरकार की घेराबंदी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में कोई भी मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाया। हर मुद्दे पर या तो हास्यास्पद जवाब मिला या मंत्री घिरते दिखाई दिए। 

सदन के भीतर प्रदर्शन देखकर सरकार में सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चलने का अंदाजा लग गया था। सरकार द्वारा गैरसैण में 10 दिन के बजट सत्र को मात्र छह दिन में निपटा दिया। अब यह बात साबित हो गई कि भाजपा सरकार का मन गैरसैंण में नहीं लगता।

25 को हल्द्वानी में होगी रैली

प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 14 मार्च को श्रीनगर से जनाक्रोश रैली का आगाज करेगी। इसके बाद 25 मार्च को हल्द्वानी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में रैली निकाली जाएंगी। इसीतरह चरणबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।

यह भी पढ़ें- चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को करारा जबाब देगी जनता, उक्रांद महानगर इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में बोले पदाधिकारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें