Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Uttarakhand Crime: विधवा से दुष्‍कर्म का आरोपित मुकेश बोरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में था

Uttarakhand Crime दुष्कर्म व पोक्सो के आरोपित नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार किया है। एक सितंबर को मुकेश बोरा के विरुद्ध महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज दिया। बोरा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में था।

By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 25 Sep 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
Uttarakhand Crime: हल्द्वानी में पुलिस गिरफ्त में आरोपित मुकेश बोरा। जागरण

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Uttarakhand Crime: दुष्कर्म व पोक्सो के आरोपित नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर के चक्कू चौक से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपित बोरा सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में था। रामपुर में वह अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंचा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- Roorkee News: बाइक सवारों को बस ने 40 मीटर घसीटा, SSP ने दोनों को भिजवाया अस्पताल... मगर नहीं बच सकी जान

ये था पूरा मामला

एक सितंबर को मुकेश बोरा के विरुद्ध महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज दिया। दो सितंबर को मुकेश बोरा पर पोक्सो की धारा बढ़ाई गई। क्योंकि महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया था।

तभी से गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर बोरा कोर्ट गया था। कोर्ट ने याचिका निरस्त की तो वह हाई कोर्ट पहुंच गया था। 13 सितंबर को हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर सशर्त रोक लगा दी थी। 17 को गिरफ्तारी की याचिका खारिज हो गई। तब से बोरा फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें- रिश्तेदार का घर कब्जाने को मां-बेटी ने रची तगड़ी साजिश, झूठे केस में फंसाने के लिए ईट से फोड़े अपने सिर