Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री ने तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथापाई की। भाजपाइयों ने थाना गेट में धरना-प्रदर्शन किया। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By virendra bhandari Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:19 AM (IST)
Hero Image
भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दी तहरीर, पढ़ें क्या है पूरा मामला

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। भाजपा एससी मोर्चा के महामंत्री से तीन पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर सौंपी है। बीते दिन भाजपाइयों ने थाना गेट में धरना-प्रदर्शन किया था। जिस पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने दो दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ठाकुरनगर वार्ड 10 ट्रांजिट कैंप निवासी आनंद सागर ने बताया कि 21 सितंबर की रात वह घर के बाहर फोन पर अपने दोस्त से बात कर रहा था। इसी बीच थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी वहां आए और उससे अभद्रता की।

उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह भाजपा एससी मोर्चा का महामंत्री है, बावजूद इसके पुलिस कर्मियों ने उसकी नहीं सुनी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जो पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में पुलिस कर्मी वहां से चले गए।

ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।