Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोलकाता दौरे पर सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, पूर्वी कमान मुख्यालय में सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा

Army Chief in Bengal कोलकाता में सेना प्रमुख ने पूर्वी कमान मुख्यालय का दौरा किया और परिचालन तैयारियों और एलएसी पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने सीमा पर निरंतर सतर्कता के साथ सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए सभी रैंकों के कर्मियों की सराहना भी की।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 01 Sep 2024 04:40 PM (IST)
Hero Image
Army Chief in Bengal सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय का दौरा करते सेना प्रमुख।

जेएनएन, कोलकाता Army Chief in Bengal। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कोलकाता में सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय का शनिवार को दौरा किया और परिचालन तैयारियों और एलएसी पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

सीमाओं पर निरंतर सतर्कता की आवश्यकता

पूर्वी कमान द्वारा रविवार को एक बयान में बताया गया कि अपने दौरे में सेना प्रमुख ने सीमाओं पर निरंतर सतर्कता की आवश्यकता पर जोर दिया। कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित कमान मुख्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सेना प्रमुख को परिचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सभी रैंकों के कर्मियों की सराहना की 

अधिकारियों ने बताया कि बैठक के दौरान सेना प्रमुख ने सीमा पर निरंतर सतर्कता के साथ सभी क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने सैनिकों के साथ भी बातचीत की। सेना प्रमुख ने राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए सभी रैंकों के कर्मियों की सराहना भी की।

बता दें कि 30 जून को सेना प्रमुख का पदभार संभालने के बाद जनरल द्विवेदी का पूर्वी कमान मुख्यालय का यह पहला दौरा है। पूर्वी कमान पर अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा का दायित्व है।