Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

US Election: कमला हैरिस की जीत के लिए पार्टी का नया प्लान, विदेश में रह रहे 90 लाख अमेरिकियों पर नजर; एक लाख डॉलर होगा खर्च

अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए विदेशों में रहने वाले अमेरिकियों पर डेमोक्रेटिक पार्टी की नजर है। ऐसे में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी उन्हें खुद से जोड़ने के लिए एक लाख डालर खर्च करेगी। इसका इस्तेमाल विदेश में रहने वाले 90 लाख अमेरिकियों को मतदाता पंजीकरण अभियान से जोड़ने और विदेश से कैसे मतदान में हिस्सा लें इसे लेकर जागरूकता फैलाने पर खर्च किया जाएगा।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Mon, 12 Aug 2024 09:06 PM (IST)
Hero Image
कमला हैरिस की जीत सुनिश्चित करने पर होगा जोर (फाइल फोटो)

रॉयटर्स, वॉशिंगटन। नवंबर में होने वाले अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए विदेशों में रहने वाले अमेरिकियों पर डेमोक्रेटिक पार्टी की नजर है। डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी (डीएमसी) उन्हें खुद से जोड़ने के लिए एक लाख डालर खर्च करेगी।

इसका इस्तेमाल विदेश में रहने वाले 90 लाख अमेरिकियों को मतदाता पंजीकरण अभियान से जोड़ने और विदेश से कैसे मतदान में हिस्सा लें इसे लेकर जागरूकता फैलाने पर खर्च किया जाएगा।

राज्यों के 16 लाख लोग विदेश में रह रहे

डीएमसी अधिकारी ने कहा कि चुनाव में एरिजोना, जार्जिया, मिशिगन, नेवेदा, नार्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कान्सिन जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के 16 लाख लोग विदेश में रह रहे हैं। चुनाव जीतने के लिए कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये राज्य बेहद महत्व रखते हैं।

2020 में आठ प्रतिशत अमेरिकी मतदान के लिए थे पंजीकृत

राष्ट्रपति जो बाइडन ने एरिजोना, जार्जिया और विस्कान्सिन में केवल 44,000 वोट जीतकर ट्रंप को हराकर 2020 का राष्ट्रपति पद जीता था। कमला हैरिस को अमेरिका की अगली राष्ट्रपति बनाने के लिए डीएमसी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। साल 2020 में हुए चुनाव के दौरान देश से बाहर रहने वाले सिर्फ आठ प्रतिशत अमेरिकी मतदान के लिए पंजीकृत थे। अधिकारी ने कहा कि यह चुनाव काफी टक्कर का होने वाला है। इसलिए हर एक वोट महत्व रखता है। इसलिए देश से बाहर रहने वालों का एक-एक मत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Bangladesh: 'पिछले कई सालों से लोगों को नहीं मिला न्याय', मुख्य न्यायाधीश ने शेख हसीना पर कसा तंज; आंदोलन को बताया क्रांति