Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रंप के कान पर घाव के निशान गोली लगने के ही हैं या नहीं? FBI ने अब किया खुलासा

Firing on Trump अमेरिका के पुर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई को पेंसल्वेनिया में एक रैली के दौरान फायरिंग हुई थी। गोली उनके दाहिने कान को छूकर निकल गई थी जिससे उनके कान पर चोंट के निशान थे। हालांकि कई लोगों का दावा था कि ये निशान गोली के नहीं किसी और चीज के हैं। अब एफबीआई ने इसे लेकर स्पष्टीकरण दिया है।

By Agency Edited By: Sachin Pandey Updated: Sat, 27 Jul 2024 05:21 PM (IST)
Hero Image
एफबीआई ने स्पष्ट किया है चोंट का निशान गोली लगने का ही है। (Image- Reuters)

पीटीआई, वाशिंगटन। एफबीआई ने शुक्रवार को कहा कि पेंसिल्वेनिया रैली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कान पर गोली लगी थी। हमलावर ने राइफल से ट्रंप पर गोली चलाई थी।

एफबीआई के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा कि उन्होंने एफबीआई की माफी स्वीकार कर ली है, क्योंकि इसके निदेशक ने सांसदों को सूचित किया था कि हत्या के प्रयास के बाद उनके दाहिने कान में घाव एक गोली से हुआ हो सकता है।

हत्या के प्रयास में बाल-बाल बचे थे ट्रंप

ट्रंप शुक्रवार को फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। 78 वर्षीय ट्रंप 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया में एक हत्या के प्रयास में बाल-बाल बच गए थे, जब चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी। शूटर थामस मैथ्यू क्रुक्स को सीक्रेट सर्विस ने गोली मार दी थी।

एफबीआई ने की गोली लगने की पुष्टि

एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे ने इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस की सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा था कि वे अब भी यह निर्धारित करने के लिए सुबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं कि ट्रंप को क्या लगा था। गोली, छर्रे, कांच या कुछ और। हालांकि, एफबीआई ने शुक्रवार को एक बयान में पुष्टि की कि यह एक गोली थी।