Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tibet Avalanche: तिब्बत के न्यिंगची में भीषण हिमस्खलन में 8 की मौत, चीन ने बचावकार्य के लिए भेजी टीम

तिब्बत के न्यिंगची शहर में भीषण हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। चीनी राज्य मीडिया ने बताया कि हिमस्खलन के बाद चीनी सरकार ने शवों की बरामदगी और लापता लोगों की तलाश करने के लिए एक टीम भेजी है। सांकेतिक तस्वीर।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Thu, 19 Jan 2023 06:14 AM (IST)
Hero Image
तिब्बत के न्यिंगची में भीषण हिमस्खलन में 8 की मौत।

बीजिंग, रायटर्स। तिब्बत के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के न्यिंगची शहर में भीषण हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। चीनी राज्य मीडिया ने बताया कि हिमस्खलन के बाद चीनी सरकार ने शवों की बरामदगी और लापता लोगों की तलाश करने के लिए एक टीम भेजी है।

हिमस्खलन के बाद कई लोग फंसे

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मेनलिंग काउंटी में पाई गांव और मेडोग काउंटी में डोक्सोंग ला सुरंग से बाहर निकलने के बीच मंगलवार को रात करीब 8 बजे हिमस्खलन हुआ। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हिमस्खलन के बाद कई लोग और वाहन फंसे हुए हैं।

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

अधिकारियों ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग लापता हैं। इसके अलावा और विवरण जारी नहीं किया गया है। राज्य के मीडिया समर्थित ग्लोबल टाइम्स ने गुरुवार को बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने रात भर में 131 लोगों और 28 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा है। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में टीम भेजा है।

तिब्बत का स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है न्यिंगची 

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक आपातकालीन बचाव मुख्यालय ने बचाव कार्य के लिए 246 कर्मी, 70 से अधिक वाहन और 994 खोजी उपकरण भेजे हैं। बता दें कि करीब 9,300 फीट की औसत ऊंचाई पर स्थित न्यिंगची को तिब्बत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में हर साल 0.2 मीटर घटता भूजल स्तर बना खतरा, यहां 80% इमारतें बड़े भूकंप झेलने में सक्षम नहीं

यह भी पढ़ें: Fact Check: नोटों पर कुछ लिखे होने से उसके अवैध या अमान्य होने का दावा गलत और मनगढ़ंत