Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद से दो भारतीय मछुआरे लापता, मैरीटाइम एजेंसी के एक सदस्य की मौत

पाकिस्तानी मैरीटाइम अथॉरिटी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से दो भारतीय मछुआरे लापता हैं। इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी मैरीटाइम एजेंसी के एक सदस्य की भी मौत हो गई। पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से वहां बचाव अभियान चलाकर पांच मछुआरों को बचाया गया लेकिन दो मछुआरों का पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है।

By Agency Edited By: Anurag GuptaUpdated: Thu, 21 Mar 2024 09:17 PM (IST)
Hero Image
पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद से दो भारतीय मछुआरे लापता (फाइल फोटो)

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मैरीटाइम अथॉरिटी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से दो भारतीय मछुआरे लापता हैं। इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी मैरीटाइम एजेंसी के एक सदस्य की भी मौत हो गई।पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) का कहना है कि जब उनकी टीम गश्त कर रही थी, तो उनके जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की आठ नौकाएं नजर आईं। मछुआरे अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे।

एजेंसी का दावा है कि जब पीछा किया गया तो एक नौका तेजी से भागने लगी। उस पर सवार लोगों को रुकने की चेतावनी दी गई। अंत में उसे रोक लिया गया और पीएमएसए सदस्य उस पर सवार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अचानक एक बार फिर से नौका की रफ्तार बढ़ा दी गई और यह पीएमएसए के जहाज से जा टकराई। इससे मछुआरों की नौका दुर्घटनाग्रस्त होकर डूब गई।

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, 2 नाव भी किए जब्त

मैरीटाइम एजेंसी की ओर से वहां बचाव अभियान चलाकर पांच मछुआरों को बचाया गया, लेकिन दो मछुआरों का पता नहीं चल सका। उनकी तलाश की जा रही है। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पांच नौकाओं को भी कब्जे में लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अबतक 23 नौकाओं और 178 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें: दो मछुआरों की मौत से आग बबूला हुआ ड्रैगन, चीन ने ताइवान के नजदीक बढ़ाई गश्त