Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अग्निपथ योजना के विरोध में चार स्कूली बसें फूंकी, पुलिस वाहन में लगाई आग

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के विरोध में जिले में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। सड़क एवं रेलट्रैक जाम कर विरोध जताया। सबसे अधिक उपद्रव दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने हसपुरा थाना की बोलेरो वाहन को फूंक दिया। अग्निशमन कार्यालय पर हमला कर दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। विवेकानंद मिशन स्कूल की चार बसें फूंक दिया। विद्यालय पर हमला बोल शीशा गेट एवं दरवाजा तोड़ दिया। उपद्रवियों की पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक में आग लगा दिया है। रफीगंज में उपद्रवियों ने मालगाड़ी के इंजन पर हमला कर दिया। इंजन का शीशा तोड़ रेल पटरी पर आगजनी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। दाउदनगर में उपद्रवियों ने ज्ञान गंगा स्कूल के आधे दर्जन बसों पर हमला बोल क्षतिग्रस्त कर दिया।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 17 Jun 2022 11:21 PM (IST)
Hero Image
अग्निपथ योजना के विरोध में चार स्कूली बसें फूंकी, पुलिस वाहन में लगाई आग

औरंगाबाद । सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के विरोध में जिले में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। सड़क एवं रेलट्रैक जाम कर विरोध जताया। सबसे अधिक उपद्रव दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में किया। यहां प्रदर्शनकारियों ने हसपुरा थाना की बोलेरो वाहन को फूंक दिया। अग्निशमन कार्यालय पर हमला कर दो वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। विवेकानंद मिशन स्कूल की चार बसें फूंक दिया। विद्यालय पर हमला बोल शीशा, गेट एवं दरवाजा तोड़ दिया। उपद्रवियों की पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने कई दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए सड़क किनारे खड़ी बाइक में आग लगा दिया है। रफीगंज में उपद्रवियों ने मालगाड़ी के इंजन पर हमला कर दिया। इंजन का शीशा तोड़ रेल पटरी पर आगजनी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। दाउदनगर में उपद्रवियों ने ज्ञान गंगा स्कूल के आधे दर्जन बसों पर हमला बोल क्षतिग्रस्त कर दिया।

औरंगाबाद के जसोइया मोड़ महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं युवकों ने जीटी रोड जाम कर आगजनी किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर लगे एनएचएआइ के कई संकेतक बोर्ड को तोड़ दिया। ट्रैफिक साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया। चौक पर लोहे की बनी जिस चेकपोस्ट में पुलिस ड्यूटी करती है उसे पलट दिया। जो वाहन चालक जाम से निकलने का प्रयास कर रहे थे प्रदर्शनकारी छात्र टूट पड़ रहे थे। कई लोगों के साथ मारपीट किया। कार का शीशा तोड़ दिया। एक दर्जन से अधिक बाइक एवं कार को नुकसान पहुंचाया है। यहां सुरक्षा में तैनात एएसपी अभियान मुकेश कुमार, सदर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी, प्रभारी एसडीएम सह एलआरडीसी अविनाश कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी खड़े होकर उपद्रव देखते रहे। प्रदर्शनकारी सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे परंतु अधिकारी चुप खड़े रहे। रह-रहकर प्रदर्शनकारी छात्र पुलिस की तरफ नारेबाजी करते पहुंच जा रहे थे और पुलिस पीछे हटकर उन्हें शांत करा रही थी। जाम में कई विदेशी पर्यटक से लेकर देशी पर्यटक फंसे रहे। पानी के लिए पर्यटक तड़पते रहे। प्रदर्शन में शामिल छात्रों में कुछ ने छात्राओं के साथ बदतमीजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के जाखिम रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक को जाम कर दिया। रेल ट्रैक जाम से कई ट्रेनें जहां-तहां स्टेशनों पर रुकी रहीं। प्रभारी एसडीएम ने बताया कि जिला मुख्यालय में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसी तरह की तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई। बताया गया कि करीब छह घंटा बाद जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। करीब तीन घंटे बाद गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रेलवे का परिचालन शुरू हुआ। रफीगंज एवं दाउदनगर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिले के कई प्रखंडों में छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।