Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Crime: भूमि विवाद में नरसंहार, पांच को मारी गोली; मां-बेटे की मौके पर मौत और तीन की हालत गंभीर

बिहार के मधुबनी में भूमि विवाद को लेकर नरसंहार का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पांच लोगों को गोली मारी है। वहीं इस हमले के बाद मां-बेटे की मौत हो गई है। इसके अलावा तीन जख्मी को इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

By Braj Mohan Mishra Edited By: Mukul KumarUpdated: Tue, 06 Feb 2024 02:43 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सूत्र, फुलपरास (मधुबनी)। फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदय गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में नरसंहार जैसे बड़ी घटना हो गई। संजय झा नाम के एक बदमाश ने दिन के करीब 11.15 बजे अंधाधुंध फायरिंग करके पहले अपने चचेरे भाई अशोक झा (50) को गोली मारी।

उसके बाद उसे बचाने आई अशोक झा की 80 वर्षीय मां विमला देवी को गोली मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आवाज सुनकर घटनास्थल पर आए अशोक झा के चाचा शम्भूनाथ झा और उनके पुत्र बमबम झा को गोली मार दी।

इस शोर शराबे को सुनकर वहां पहुंचे पास के ही राकेश पासवान को भी संजय झा ने गोली मार दी। शम्भूनाथ झा, बमबम झा और राकेश पासवान को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर काफी भीड़ जुटी है।

महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से पहुंचाया गया थाने

फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है। तत्काल पुलिस टीम को संजय झा की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। इस गोलीबारी को अंजाम देने के बाद संजय झा भाग गया है। उसके परिवार की महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर थाने पर पहुंचा दिया है।

बताया जा रहा है कि करीब दस राउंड गोलियां संजय झा ने चलाई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 5 -7 साल पहले इस परिवार में जमीन का बंटवारा पंचायती के माध्यम से हो गया था। आज मंगलवार को संजय एक दीवार का निर्माण करवा रहा था।

पिस्तौल लेकर आया और सीधे मार दी गोली

इसका विरोध उसके चचेरे भाई अशोक झा ने किया और कहा कि एक बार मापी करवा लो इसके बाद दीवार बनवाना। विक्की नाम के एक लड़के को मापी के लिए बुलवाया गया। मापी के बाद दीवार बनाने की बात पर सहमति हुई।

अशोक झा दीवार बनाने की जगह को खाली करने लगे। इसी बीच संजय झा घर से पिस्तौल लेकर आया और सीधे अशोक झा को दो गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद विमला देवी, शम्भूनाथ झा, बमबम झा और राकेश पासवान को गोली मारकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के चौके पर सम्राट चौधरी का छक्का, बिहार में 94 लाख नौकरी देने का कर दिया एलान

ED Action: जदयू MLC राधाचरण के बाद अब इन दो बालू कारोबारियों के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 13 करोड़ की संपत्ति जब्त