Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: क्या MY समीकरण से राजद का नहीं चल पा रहा काम? अब लालू की पार्टी ने सभी जातियों को साधने की बनाई खास रणनीति

देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में तैयारियां तेज हो गईं हैं। राजनीतिक पार्टियों इन दिनों सभी समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। मतदाताओं को पार्टी के संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि चुनाव में किला फतह किया जा सके। इसी उद्देश्य से व्यवसाईयों को भी पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

By Rajesh Ji Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 24 Dec 2023 12:43 PM (IST)
Hero Image
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव

संवाद सूत्र, बिदुपुर। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में में राजद से सभी जातियों को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है।

आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए माई समीकरण के अलावा अन्य मतदाताओं को पार्टी के संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है ताकि चुनाव में किला फतह किया जा सके। इसी उद्देश्य से व्यवसाईयों को भी पार्टी से जोड़ा जा रहा है।

संगठन को मिलेगी मजबूती

इसी क्रम में राघोपुर विस क्षेत्र के बिदुपुर बाजार निवासी राजीव कुमार गुप्ता को राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का बिदुपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार जायसवाल ने इस आशय का पत्र देकर विश्वास जताया है कि गुप्ता के प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

गुप्ता के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है तथा बधाई भी दी है। बधाई देने वालों में शत्रुघ्न राय, अशर्फी राय, प्रमोद प्रसाद,अशोक साह, रामेश्वर साह, गणेश साह, भोला साह, अमित कुमार, शेखर कुमार, चंदन राज आदि प्रमुख हैं। सभी उपस्थित लोगों ने मनोनयन पत्र मिलने के बाद राजीव को माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-

शिक्षक बहाली के दूसरे चरण की काउंसलिंग 25 से, इस बार अभ्यर्थियों को ये डॉक्युमेंट्स ले जाना जरूरी

'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं...', जेल से निकलते ही मनीष कश्यप का हल्ला बोल; 'कंस' से कर नीतीश सरकार की तुलना