Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs ENG 2nd Test: छा गए हिटमैन! Rohit Sharma की इस उपलब्धि का पूरा देश मना रहा जश्‍न, MS Dhoni का कीर्तिमान हुआ चूर-चूर

Rohit Sharma Record भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से धूल चटाई और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की। विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर सिमट गई।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Mon, 05 Feb 2024 06:27 PM (IST)
Hero Image
IND vs ENG 2nd Test: Rohit Sharma ने MS Dhoni का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Record: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से धूल चटाई और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी की। विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर सिमट गई। ऐसे में भारत को 143 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 255 रन बनाए और इंग्लैंड टीम 399 रन का पीछा करते हुए 292 रन पर ढेर हो गई।

दूसरे टेस्ट में रोहित का बल्ला भले ही कुछ खास नहीं चला हो, लेकिन उन्होंने वाइजैग टेस्ट जीतने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित ने एक खास मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।

IND vs ENG 2nd Test: Rohit Sharma ने MS Dhoni का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को रौंदा। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम जोड़ लिया। रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। धोनी के मुकाबले अब रोहित ने भारत के लिए ज्यादा जीते हुए इंटरनेशनल मुकाबले में हिस्सा लिया है।

इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत की तरफ से 295 मैच जीतने वाले खिलाड़ी थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने बतौर प्लेयर 296वां इंटरनेशनल मुकाबला में मिली जीत का हिस्सा बने। इस तरह रोहित धोनी से इस मामले में आगे निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test: भारत से मिली करारी हार के बाद भी नहीं टूटा इंग्लैंड का गुरूर, कप्तान Ben Stokes ने इस कमजोरी पर उठाया सवाल