Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: क्राइम ब्रांच की हिरासत से छूटकर फ्लाईओवर से नीचे कूदा बदमाश, गिरफ्तार; पुलिस ने ICU में कराया भर्ती

Delhi Crime दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम से छूटकर एक बदमाश फ्लाईओवर के नीचे कूद गया। कूदने के बाद बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित बदमाश को जीटीबी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रोपित बदमाश कुख्यात गैंगस्टर छेनू गिरोह का गुर्गा है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 04:30 PM (IST)
Hero Image
क्राइम ब्रांच की हिरासत से छूटकर फ्लाईओवर से नीचे कूदा बदमाश। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह क्राइम ब्रांच की ईस्टर्न रेंज-2 टीम के घेरने पर छेनू पहलवान गिरोह के एक बदमाश ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। सिर के बल गिरने से बदमाश बुरी तरह से घायल हो गया। क्राइम ब्रांच ने उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जाकिर अंसारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वेलकम निवासी बदमाश सोनू पर 10 आपराधिक केस दर्ज थे। मामले में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि छेनू गिरोह के बदमाश स्कार्पियो में हथियार लेकर जा रहे हैं। क्राइम बांच ने शाहदरा फ्लाईओवर पर मानसरोवर पार्क के पास बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश घबरा गए। सोनू नाम का बदमाश कार से उतरा और भागने लगा। पेड़ के सहारे कूदने के दौरान टहनी टूट गई और वह सिर के बल नीचे जा गिरा।

पुलिस ने स्कार्पियो सवार सीलमपुर निवासी छोटा अफसर, नदीम, आबिद और शोएब को गिरफ्तार कर लिया। शोएब को छोड़कर बाकी लोगों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। नदीम पर मकोका का केस दर्ज है। कार से दो पिस्टल, एक रिवाल्वर व कारतूस बरामद किए हैं।

परिवार ने पुलिस पर लगाए आरोप छोटा अफसर के परिवार का कहना है कि जाफराबाद थाने में दर्ज मार-पिटाई के केस में बृहस्पतिवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में तारीख थी। वह कार से अपने दोस्तों के साथ कोर्ट जा रहा था।

आरोप लगाया कि जो लोग कोर्ट जा रहे थे, हथियार लेकर नहीं जाते। झूठे केस में फंसाया गया। सोनू के परिवार ने मजिस्ट्रेट जांच करवाने की मांग की है। यहां तक आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन रकम वसूलने के लिए ही इन लोगों को गिरफ्तार किया है।