Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कांग्रेस के लिए लाठी-डंडे खाए, जेल गया', पार्टी के इस पुराने नेता ने सोनिया-राहुल को चिट्ठी लिख टिकट की लगाई गुहार

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयकिशन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी वरिष्ठ नेता प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अपने स्वयं के नाम पर भी विचार करने की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि किसी भी विरोधियों के बहकावे में न आएं और हमें उम्मीदवार घोषित करें।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 12 Apr 2024 08:19 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयकिशन ने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखकर मांगी टिकट।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की अपने हिस्से की तीनों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस जहां अभी तक माथापच्ची में लगी हुई है, वहीं प्रदेश कांग्रेस का एक खेमा संभावित उम्मीदवारों के नामों से सहमत नहीं है। इस खेमे का प्रयास अब भी इसमें बदलाव करवाने का है।

इसी कड़ी में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयकिशन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका वाड्रा और केसी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर अपने स्वयं के नाम पर भी विचार करने की गुहार लगाई है।

मेरी वफादारी से सभी परिचित: जयकिशन

जयकिशन ने पत्र में लिखा है कि उनके राजनीतिक जीवन, वफादारी और ईमानदारी के बारे में पार्टी में सभी अच्छे से परिचित हैं। पार्टी के लिए उन्होंने समय समय पर कई बार धरना, प्रदर्शन, लाठी-डंडे खाए, संघर्ष किया और जेल भी गए। उन्होंने दावा किया है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए भी उनसे ज्यादा काम किसी ने नहीं किया।

विरोधियों के बहकावे में न आएं: जयकिशन

इस पत्र के माध्यम से उनका कहना है लोकसभा चुनाव नजदीक हैं तो उनके विरोधियों के बहकावे में नहीं आएं। उनका राजनीतिक कैरियर खत्म करने में पार्टी को फायदा नहीं होगा। उनका दावा है कि उनके साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बहुत लोग जुड़े हुए हैं, उनका अपमान नहीं करें। मेरी वफादारी पर भरोसा रखा जाए। साथ ही जय किशन ने पार्टी आलाकमान को चेताया भी है कि लोकसभा चुनाव में उनकी अनदेखी का नतीजा अच्छा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- पीड़िता का पक्ष सुने बगैर दु्ष्कर्म के आरोपी को जमानत देने पर निचली अदालत को फटकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश