Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली में 3 दिन बारिश, तेज हवाओं के साथ छाए रहेंगे बादल; IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Rain Update तेज धूप और गर्मी के बाद अब दिल्ली वालों को राहत मिलने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले तीन दिन राजधानी में बादल तेज हवा और वर्षा का दौर बने रहने के आसार हैं। इसके चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रविवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

By sanjeev Gupta Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Fri, 12 Apr 2024 09:55 PM (IST)
Hero Image
तेज हवाओं के साथ दिल्ली में 3 दिन होगी बारिश

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच अब शुक्रवार का दिन दिल्ली में इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले तीन दिन राजधानी में बादल, तेज हवा और वर्षा का दौर बने रहने के आसार हैं।

पीतमपुरा में रहा सबसे ज्यादा गर्म

दिनभर खिली रही तेज धूप के चलते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को 39.1 डिग्री रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 से 26 प्रतिशत रहा। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि पीतमपुरा रात सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार की शाम से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रविवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति भी 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

लगातार तीसरे दिन खराब रही हवा

शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का एक्यूआइ 200 के ऊपर रहा। इसकी वजह धूल और धुएं के कणों में हुई बढ़ोतरी को माना जा रहा है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 231 रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 238 रहा था।

वहीं, दिल्ली के दो इलाके ऐसे हैं, जहां का एक्यूआइ शुक्रवार को 300 के पार पहुंच गया। हवा की गति कम होने के चलते वायु मंडल में धूल कणों की मात्रा बढ़ी हुई है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार तेज होने और हल्की वर्षा भी होने के चलते प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें- 

इस बार दिल्लीवासी गर्मी का कर सकेंगे बेहतर तरीके से सामना, पहली बार हीट इंडेक्स की शुरुआत; रोज जारी होंगे बुलेटिन

लुटियंस दिल्ली में भी नजर आएगा घंटाघर, एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर ढूंढी जा रही उपयुक्त जगह