Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Forecast Update: बदला दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज, IMD ने पूरे सप्ताह के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi Weather News Update इस बीच सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को आंधी आने के आसार हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

By Jp YadavEdited By: Updated: Mon, 16 May 2022 07:41 AM (IST)
Hero Image
Weather Forecast Update: आज से दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने पूरे सप्ताह के लिए जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। पिछले चार दिनों से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों के लिए हल्की राहत की खबर आ रही है। सोमवार सुबह से मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर एक बार फिर देखने को मिला, जिससे लोगों गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अधिकतम तापमान में गिरा है। सुबह से दिल्ली-एनसीआर के आसमान में कहीं आंशिक तो कहीं मध्यम स्तर के बादल छाए हुए हैं। यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहेगा।

पिछले चार दिन से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर यह है कि सोमवार को राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चलने के साथ आंधी आ सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 

दिल्ली में अगले चार दिनों तक लू नहीं: आइएमडी

 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने सोमवार को कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में भीषण गर्मी का दौर 4 दिन तक थमा रहेगा। मौसम विज्ञानी आरके जेनामनी के अनुसार, सोमवार से ही भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत। कुलमिलाकर गर्मी का पीक खत्म हो गया है। इतना ही नहीं, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 3 से 4 डिग्री तापमान गिरा है। 

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के ऊपर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्री-मानसून गतिविधि को प्रेरित करेगा, जिससे सोमवार और मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूल भरी तेज आंधी चलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्थान स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश पलावत के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती हवाओं से मानसून पूर्व की गतिविधियों की शुरुआत होगी। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

इसके बाद बुधवार व बृहस्पतिवार को आसमान तो साफ रहेगा लेकिन तेज धूप व लू राजधानीवासियों के पसीने छूटाएगी। शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है। अलग-अलग जगह लू चलेगी। इससे अधिकतम तापमान में भी चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

यहां पर बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच लू का भी दौर जारी है। इसका असर रविवार को भी नजर आया। रविवार को तेज धूप, भीषण गर्मी और लू के बीच देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

वहीं, रविवार को तेज धूप के बीच भीषण गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया। दिन में चली लू ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के मंगेशपुर इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और नजफगढ़ इलाके में तापमान 49.1 रहा, जो मई के महीने में पिछले कई सालों का एक रिकार्ड है। वैसे दिल्ली में जून महीने में अधिकतम तापमान इतना अधिक होता है। इसी के साथ दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां पर बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से ही तेज धूप और लू चली। दिनभर के साथ शाम को भी इसका असर देखने को मिला। तेज धूप और लू के चलते दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर अन्य दिनों की तुलना में बेहद कम लोग नजर आए।

वहीं, सोमवार को आंधी चलने से अधिकतम तापमान में भी कमी आने के आसार हैं। गर्मी से राहत न केवल दिल्ली के लोगों को, बल्कि एनसीआर के शहरों के लोगों को भी मिलेगी।

रविवार को टूटा गर्मी का रिकार्ड

अगर पूरे मई माह की बात करें पूर्व के वर्षों की बात करें तो 27 मई 2020 को दिल्ली अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। देश के अन्य हिस्सों पर गौर करें तो रविवार को झांसी में 47.4, चूरू (राजस्थान) में 47.2 और गंगानगर में 47 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

World Hypertension Day 2022: पूरा दिन AC में बैठकर करते हैं काम तो हो जाएं ALERT