Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

PS2 Release Date: पोन्नियिन सेल्वन 1 की सफलता के बाद इस दिन रिलीज होगा इसका सेकंड पार्ट, बाहुबली 2 से कनेक्शन

PS2 Release Date ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम स्टारर चोल साम्राज्य पर बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट पर से मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है। पीएस-2 का हाल ही में एक छोटा सा वीडियो मेकर्स ने ट्विटर पर शेयर किया।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 28 Dec 2022 05:26 PM (IST)
Hero Image
Ponniyin Selvan 2 Release Date Out Mani Ratnam Shares a Teaser. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan 2 Release Date Out: मणि रत्नम की साउथ फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' के पार्ट वन ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। चोल साम्राज्य के इतिहास पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के पहले पार्ट के बाद दर्शकों को मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। फैंस की इसी उत्सुकता को कायम रखते हुए मेकर्स ने अब इस पीएस-2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। खास बात ये है कि 'पोन्नियिन सेल्वन' के दूसरे पार्ट का बाहुबली 2 से एक मजबूत कनेक्शन है।

मेकर्स ने 'पीएस-2' के टीजर के साथ की रिलीज डेट की घोषणा

30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई 'पोन्नियिन सेल्वन'-1 के तीन महीने बाद ही मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए एक छोटा सा टीजर फैंस के साथ शेयर किया है। 34 सेकंड का ये टीजर बहुत ही धमाकेदार है। पीएस-2 के टीजर की शुरुआत साउथ स्टार चियान विक्रम के गहन विचार करते हुए होती है, इसके बाद फिल्म से जुड़े कई किरदार की छोटी-छोटी झलक दिखाई गई है। अंत में रानी नंदिनी का किरदार निभाने वालीं ऐश्वर्या राय शीशे के आगे बैठी हुई हैं। पीएस-1 के इस पावरफुल टीजर के अंत में मेकर्स ने रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए बताया कि पीएस-2, 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'तलवार को हवा में लहराने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि हम 28 अप्रैल 2023 को आ रहे हैं।

— Lyca Productions (@LycaProductions) December 28, 2022

बाहुबली 2 की रिलीज डेट से है खास कनेक्शन

आपको बता दें कि मणि रत्नम ने अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'पीएस-2' के लिए वह दिन चुना है, जिस दिन प्रभास और एस एस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2' रिलीज हुई थी। 28 अप्रैल को ही साल 2017 में बाहुबली-2 रिलीज हुई थी और प्रभास-अनुष्का शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। अब इसी सेम दिन पर ऐश्वर्या राय की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पीएस-2 में रानी नंदिनी के बदले की कहानी को ही आगे बढ़ाते हुए नजर आएगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन पहली बार डबल रोल में नजर आएंगी।

वर्ल्डवाइड पीएस-1 ने रचा था इतिहास

मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम के अलावा तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला, काथी और जयम रवि जैसे साउथ के सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। ये फिल्म साल 2022 में तमिल सिनेमा की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल 266.54 करोड़ नेट और 313.36 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया था। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 500 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan-I box office: ऐश्वर्या राय की 'पीएस-1' ने बनाया रिकॉर्ड, 50 दिनों में की 500 करोड़ की कमाई

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 2: PS 1 की छप्परफाड़ कमाई के बाद इस दिन रिलीज हो सकती है पीएस 2, आया बड़ा अपडेट