Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shahid Kapoor Video: 'पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे...', पैपराजी पर भड़के शाहिद कपूर, बिहेवियर से नाराज लोग

Shahid Kapoor Angry On Paps बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को हाल ही में अपने परिवार के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान शाहिद पैपराजी पर भड़क गए और उन्हें डांटने लगे। शाहिद का एक वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप देख कुछ लोग शाहिद पर नाराज हो रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

By Rinki TiwariEdited By: Rinki TiwariUpdated: Sat, 02 Sep 2023 05:43 PM (IST)
Hero Image
Shahid Kapoor का पैपराजी पर फूटा गुस्सा। Photo-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor Lost His Calm On Paps: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कहीं भी जाते हैं, वे पैपराजी से घिर जाते हैं। कुछ सेलेब्स शांति से पैपराजी को फोटोज देते हैं, मगर कई बार वे अपना आपा खो देते हैं। बीते दिनों भूमि पेडनेकर पैपराजी पर नाराज हो गई थीं और अब शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का गुस्सा फूटा है।

मीडिया पर भड़के शाहिद कपूर

हाल ही में, अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) और सासू मां के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। इस दौरान वह पैपराजी पर आगबबूला हो गए। उन्होंने पैप्स को खरी-खोटी भी सुनाई। शाहिद का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि शाहिद गुस्से में पैपराजी की क्लास लगा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहिद ने कहा, "चिल्ला क्यों रहे हो? क्या वजह है? मैं यहीं खड़ा हूं ना। पागलों की तरह क्यों चिल्ला रहे हो? रिलैक्स करो। यहीं हैं हम लोग। जब मैं गाड़ी में चला जाऊंगा, तब चिल्लाना। अभी मैं खड़ा हूं।"

शाहिद कपूर हुए ट्रोल

'उड़ता पंजाब' एक्टर का ये वीडियो देख कुछ लोग उनकी साइड ले रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'सही बात है। ये फेस करना बहुत मुश्किल है। सेलिब्रिटी की लाइफ इतनी भी आसान नहीं है।' एक यूजर ने लिखा, 'अभी इनके फॉलोअर्स कम करो लाइन पर आ जाएंगे।'

एक और यूजर ने शाहिद की साइड लेते हुए कहा, 'मीडिया बहुत इरिटेटिंग है।' वहीं, कई लोगों ने शाहिद के रूड बिहेवियर पर नाराजगी जाहिर की।

इन सेलेब्स ने भी निकाला है पैपराजी पर गुस्सा

ऐसा पहली बार नहीं है, जब शाहिद पैपराजी पर नाराज हो रहे हैं। कई सेलेब्स अपना गुस्सा निकाल चुके हैं। जया बच्चन, भूमि पेडनेकर, विजय वर्मा, सैफ अली खान, परिणीति चोपड़ा समेत कई स्टार्स पैपराजी की क्लास लगाने के चलते चर्चा में आए हैं।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्में

'जर्सी' एक्टर शाहिद कपूर के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी लाइन है। शाहिद जल्द ही अनीस बाजमी की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे। इसके अलावा शाहिद के पास एक और फिल्म है, जिसमें वह कृति सेनन के साथ लीड रोल में होंगे। इन फिल्मों का टाइटल रिवील नहीं किया गया है।