Anurag Kashyap की बेटी आलिया ने अपने पहले किस को लेकर किया खुलासा, बताया- हम बात कर रहे थे कि तभी मैंने अचानक...
आलिया अक्सर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें के चलते चर्चा बटोरती हैं। हाल ही में जहां आलिया अपने शराब पीने से लेकर डेटिंग लाइफ की खबरों को लेकर चर्चा में आईं थीं। वहीं अब वह एक बार फिर आलिया ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। आलिया अक्सर अपनी बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें के चलते चर्चा बटोरती हैं। आलिया के फैंस भी उनकी इन तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं इन दिनों आलिया कश्यप अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जहां आलिया अपने शराब पीने से लेकर डेटिंग लाइफ की खबरों को लेकर चर्चा में आईं थीं। वहीं अब वह एक बार फिर आलिया ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का यूट्यूब चैनल है जिस पर वह अपनी लाइफ से जुड़ी डिटेल और इंट्रेस्टिंग चीजें शेयर करती रहती हैं। इस बार उनका लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो 'गर्ल टॉक' पार्ट 2 काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में आलिया अपनी रूममेट इदा के साथ दिखाई दे रही हैं। अपने इस वीडियो में आलिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रीगोइरे से जुड़ी बातें शेयर की हैं। आलिया ने बताया कि वह ब्वॉयफ्रेंड शेन से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिली थीं। दो महीने तक चैटिंग करने के बाद वे दोनों मिले तो आलिया उम्मीद कर रही थीं कि उनके शेन उनको किस करेंगे। आलिया ने आगे बताती हैं कि शेन ने पहली मुलाकात में उन्हें किस नहीं किया। वो शायद ये सोच रहा होगा कि पता नहीं मैं कंफर्टेबल हूं या नहीं तो मैंने ही किस कर लिया। उस वक्त को याद करते हुए आलिया ने कहा कि सिचुएशन बहुत अजीब हो गई थी क्योंकि मैं इस बारे में बहुत सोच रही थी। मैं काफी नर्वस भी थी। हम बात कर रहे थे और सेंटेंस के बीच में ही मैंने किस कर लिया।
इस वीडियो में आलिया ने ये भी बतया कि उन्हें लड़कों में क्या क्या पसंद है। आलिया ने बताया कि अगर फिजिकली बात की जाए तो उन्हों लड़कों में खास तौर पर उनके बाल, आंखें और स्माइल पसंद हैं। साथ ही उनका व्यवहार भी मायने रखता है। जैसे वेटर वगैरह से कैसा व्यवहार करते हैं आदि।