Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 16 Queen: इस फीमेल कंटेस्टेंट के सिर पर सजा क्वीन का ताज, फैंस बोले- विजय भव स्वीटी

Bigg Boss 16 Queen बिग बॉस 16 अब ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां कंटेस्टेंट के एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए किसी भी हद तक जा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच एक फीमेल कंटेस्टेंट है जिसने इस हफ्ते दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया।

By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Mon, 30 Jan 2023 02:17 PM (IST)
Hero Image
Bigg Boss 16 Priyanka Chahar Choudhary Won Bb16 Queen of the Week/Photo Credit-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 16 Queen: बिग बॉस 16 को खत्म होने में अब बस 13 दिन बचे हुए हैं। सभी घरवाले लगातार इस कोशिश में हैं कि वह अपने दर्शकों दिल बस किसी भी तरह से जीत सके। सलमान खान के शो के इस सीजन की सबसे खास बात ये है कि सिर्फ बिग बॉस ही नहीं, बल्कि फैंस भी इसमें पूरी-पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

जहां कंटेस्टेंट घर के अंदर अपना गेम खेल रहे हैं, तो वही इस शो को करीब से फॉलो करने वाले दर्शक और इन सितारों के फैंस जमकर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को अपना समर्थन दे रहे हैं।

ये सदस्य बनी घर की इस हफ्ते की क्वीन

बिग बॉस सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के गेम को लेकर लोगों से उनकी राय पूछते रहते हैं। उन्होंने हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी 'क्वीन और किंग ऑफ द वीक' का एक सर्वे चलाया। बीते हफ्ते जहां एमसी स्टैन और प्रियंका चहर चौधरी दोनों की दर्शकों के दिलों के राजा और रानी बने थे, तो वहीं इस हफ्ते ऑडियंस के दिलों पर प्रियंका चहर चौधरी का राज रहा।

फैंस ने इस हफ्ते प्रियंका चहर चौधरी को सबसे ज्यादा वोट्स देकर बिग बॉस की 'बीबी 16 क्वीन ऑफ द वीक' बनाया है। प्रियंका चहर चौधरी के इस हफ्ते क्वीन बनने से भले ही निमृत और सुम्बुल को अच्छा लगे या ना लगे, लेकिन एक्ट्रेस के फैंस उनकी इस सफलता का जश्न मना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग बोले-क्वीन होने का कारण है

सोशल मीडिया पर प्रियंका चहर चौधरी के सिर पर क्वीन का ताज सजने के बाद उनके फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'विजय भव स्वीटी'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बिग बॉस 16 में राज कर रही है'।

अन्य यूजर ने लिखा, 'क्वीन यहां पर राज करने के लिए है..प्रियंका बस कुछ दिन और उसके बाद बिग बॉस 16 का ताज तुम्हारे सिर पर ही सजेगा'। हालांकि कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस पर सवाल भी उठा रहे हैं। उनका मानना है कि प्रियका इस शो में सिर्फ अपनी आवाज ऊंची करती हैं।

प्रियंका को मिल रहा है सितारों का समर्थन

प्रियंका को सिर्फ शो में दर्शकों का प्यार ही नहीं मिल रहा है, बल्कि टेलीविजन के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्हें उनका व्यक्तित्व और उनका गेम दोनों ही बहुत पसंद आ रहा है। कई लोगों को ये भी लगता है कि इस सीजन की ट्रॉफी दो हफ्ते बाद प्रियंका चहर चौधरी ही लेकर जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फिनाले के करीब पहुंचकर इन घरवालों की डूबी नैया, नॉमिनेशन के डर से इस सदस्य ने टास्क करवाया रद्द

यह भी पढ़ें: Bigg Boss Bottom 4: बिग बॉस के बॉटम 4 में होंगे यह कंटेस्टेंट्स, फाइनलिस्ट के लिए इन दो का नाम सबसे आगे