Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: '10 सालों में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम', फतेहाबाद में AAP विधायक बलजिंदर कौर ने साधा निशाना

फतेहाबाद में पंजाब के कैबिनेट दर्जा प्राप्त विधायक बलजिंदर कौर ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की तारीफों के कसीदे कसे। वहीं बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणावासियों ने सबको बहुत मौके दिए इस बार हरियाणा में बदलाव लाएं। अपने बेटे केजरीवाल को मौका दें। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अमीर-गरीब में कोई फर्क नहीं दिखता है।

By Amit Kumar Edited By: Deepak Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 08:39 PM (IST)
Hero Image
फतेहाबाद में AAP विधायक बलजिंदर कौर ने बीजेपी पर साधा निशाना।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट दर्जा प्राप्त विधायक बलजिंदर कौर ने सोमवार को फतेहाबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए जनता का समर्थन मांगा।

जनसभा के दौरान पंजाब विधायक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की राजनीति बदल दी, अब हरियाणा की बारी है। आप की सरकार बनने पर दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी शानदार स्कूल-अस्पताल बनाएंगे और मुफ्त व 24 घंटे बिजली देंगे। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल ठीक करेंगे और सबको मुफ्त शिक्षा और इलाज देंगे।

बीजेपी ने हरियाणा में नहीं किया कोई काम- बलजिंदर कौर

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया। इस दौरान हरियाणा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष हरपाल भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भांभू, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिलाध्यक्ष गुरविंदर गरजा, लक्ष्य गर्ग, जयविंदर मचेऊ और कमल बिसला मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Bhupinder Singh Hooda: 'पदक लाओ, पद पाओ' की नीति फिर लागू करेगी कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने जनता से किए कई वादे

आम घर का व्यक्ति दिल्ली में तीन बार मुख्यमंत्री- बलजिंदर कौर

बलजिंदर कौर ने कहा ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा से निकला आम घर का व्यक्ति दिल्ली में जाकर तीन बार मुख्यमंत्री बनता है। अरविंद केजरीवाल वो शख्स हैं जिसने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदल दी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है उसमें सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का है। महिलाओं ने झाड़ू हाथ में पकड़कर घर-घर जाकर प्रचार किया।

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा पुलिस में शामिल होंगे भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान, 15 दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग; पढ़ें नए नियम