Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जम्मू-कश्मीर में फैल रहे आतंकवाद पर रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र को घेरा, कहा- सरकार समझ ही नहीं रही

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि यह यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का है। उन्होंने कहा कि चीन ने 1500 किलोमीटर भारत की भूमि पर कब्जा कर रखा है। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 10 आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:57 AM (IST)
Hero Image
कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख को केंद्र सरकार समझ ही नहीं रही। वहां सबसे पहले चैलेंज प्रजातंत्र की बहाली है। साढ़े तीन वर्षों से वहां पर चुनाव नहीं करवाए। उनसे राज्य का दर्जा छीन लिया। लद्दाख से अलग राज्य बनाने का जो वादा किया था, वह धराशायी हो गया।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद फैल रहा- सुरजेवाला

सुरजेवाला ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद फैल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी सेना की कमान जम्मू कश्मीर में है। हमारे सैनिकों की हर रोज पार्थिव शरीर घर आ रहे हैं। चीन ने 1,500 किलोमीटर भारत की भूमि पर कब्जा कर रखा है। पैंगगसू झील पर पुल बना लिया है और वहां पर सैनिक हथियार आर्टिलरी के अड्डे बना लिए हैं। यह ऐसे बड़े मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर राष्ट्रीय पटल पर चर्चा किया जाएगा।

'बेराजगारी पर काबू पाने का चुनाव है'

सुरजेवाला रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नरवाना की कपास मंडी में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का है। आम नागरिक की रोजी-रोटी बचाने, बेरोजगारी पर काबू पाने का चुनाव है।

यह भी पढ़ें- Haryana Assembly Election 2024: बादशाहपुर में कांग्रेस के पास नहीं मजबूत उम्मीदवार, इस सीट पर BJP की भी टिकी निगाहें

बीरेंद्र सिंह ने सीएम पद के लिए कही ये बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ने रणदीप सुरजेवाला की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीएम ऐसे नहीं बनते। इसके लिए भी मेरे से पूछना पड़ेगा। मैंने पहले भी सीएम बनाए हैं। बस इतने में ही समझ जाना। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में एक बुरी बीमारी है कि हमने तो बीरेंद्र सिंह की ऐंठ निकालनी है। इसकी गर्दन में सरिया है, सरिया निकालना है। इन सब बातों को भुलाकर मिलकर चुनाव लड़ना है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election: बंसीलाल के गढ़ में रोचक हो सकती है BJP-Congress की जंग, 14 चुनावों में 12 बार परिवार ने दर्ज की जीत