Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cyber Fraud: मुंबई पुलिस की जांच के बाद नूंह में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, वीडियो कॉल के जरिए 80 लोगों को ठगा

गांव बीवां में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाने के आड़ में सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाने वाले वकीम खान और उसके एक गुर्गे को नूंह की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मुंबई पुलिस दोनों को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो गई। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। उसे भी दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Satyendra SinghEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 16 Oct 2023 12:50 AM (IST)
Hero Image
मुंबई पुलिस की जांच के बाद नूंह में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, वीडियो कॉल के जरिए 80 लोगों को ठगा

जागरण संवाददाता, नूंह। गांव बीवां में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) चलाने के आड़ में सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाने वाले वकीम खान और उसके एक गुर्गे को नूंह की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मुंबई पुलिस दोनों को अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो गई। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है। उसे भी दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस गिरोह के सदस्यों दो साल में विभिन्न राज्यों के शहरों में रहने वाले 79 से अधिक लोगों को वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल कर फर्जी तरीके से महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ठगा, लेकिन शिकायत मुंबई में रहने वाले एक व्यक्ति ने ही दी।

मुंबई पुलिस जांच करते हुए पहुंची नूंह

उसी शिकायत की जांच करते हुए मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत एक माह पहले दर्ज कराई, जिसकी जांच करते हुए शनिवार को मुंबई पुलिस की टीम नूंह पहुंची और यहां की एंटी सीएस स्टाफ के साथ मिलकर बीवां गांव से वकीम खान और रमजान को गिरफ्तार कर लिया।

15 लाख ठगे

आरोपितों ने पीड़ित व्यक्ति से 15 लाख से अधिक रकम ठगी थी। जिसे रमजान अपने एक रिश्तेदार के नाम खुलवाये खाते में डलवाता था। वकीम खान आधार कार्ड के सहारे उस रकम को निकाल आपस में बांट लेता था।

इस तरह वीडियो कॉल से बनाते थे बेवकूफ

रमजानकी लड़की बन लोगों को रात में वीडियो कॉल करता था। जैसे ही व्यक्ति की ओर से कॉल रिसीव की जाती एक अश्लील फुटेज के साथ वह पीड़ित व्यक्ति की तस्वीर जोड़ लेता था। उसके बाद रमजान और उनके साथी पुलिस इंस्पेक्टर बन पीड़ित से कहते थे कि आपके विरुद्ध थाने में शिकायत आई है।

ये भी पढ़ें- JNU Accident: घर का इकलौता चिराग था अंशु, बेटे की मौत की खबर सुन पिता की बिगड़ी तबीयत; मां शव लेने पहुंची दिल्ली

इसी बीच वकीम यू-टयूब चैनल का रिपोर्टर बन वीडियो चैनल में चलाने की धमकी देकर रकम ऐंठने लगा था। इसी मामले की तरह ठगी केे अन्य मामलों में भी आरोपित यही करते थे।

ये भी पढ़ें- Delhi Accident: बीमार दोस्त को देखने जा रहे थे दो युवक, बाइक के शीशे से टकराई बाइक; एक की जान गई

बीवां गांव के जिस सीएससी सेंटर से तीन लाख 15 हजार रुपये निकाले थे उसके संचालक वकीम खान तथा उसके एक अन्य साथी रमजान को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। इस मामले के तीसरे आरोपित एजाज की तलाश की जा रही है। -वीरेंद्र सिंह, प्रभारी एंटी सीएस स्टाफ, फिरोजपुर झिरका।