Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: वंदे भारत ट्रेन से सफर कर दिल्ली पहुंचे CM नायब सैनी, कांग्रेस पर बोला हमला

हरियाणा में सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) चंडीगढ़ से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के जरिए पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी पार्टी को लोकतांत्रिक पार्टी बताया साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय प्रवास कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक पारिवारिक दल है। उसके नेता कुछ भी बोल सकते हैं।

By Anurag Aggarwa Edited By: Deepak Saxena Updated: Mon, 29 Jul 2024 09:42 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली तक का सफर वंदे भारत ट्रेन से किया। चंडीगढ़ से रवाना होने से पहले और दिल्ली में पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि देश में रेल यातायात इतना अधिक सुगम हो चुका है कि अब कुछ ही घंटों में लंबी दूरी के सफर को आसानी से जल्दी पूरा किया जा सकता है।

नई दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि वंदे भारत बड़ी ही तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास की गति में पूरा भारत आगे बढ़ रहा है। पीएम के नेतृत्व में एक उभरता भारत मजबूत भारत बन रहा है। केंद्रीय बजट को लेकर नायब सैनी ने कहा कि हाल ही में देश का बजट आया है। बजट का लाभ आमजन और गरीब लोगों को मिलेगा।

जिला स्तरीय प्रवास कार्यक्रम हो रहे तैयार

मुख्यमंत्री ने अपने जिला स्तरीय प्रवास कार्यक्रमों को लेकर कहा कि इसके कार्यक्रम तैयार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम हर रोज मुख्यमंत्री निवास पर तथा फील्ड में हजारों लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कर रहे हैं। जिला स्तर पर हर रोज सुबह नौ से 11 बजे तक समाधान शिविरों में होने वाली सुनवाई की मॉनिटरिंग करने के लिए चंडीगढ़ में वार रूम बनाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं करते हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा पुलिस में शामिल होंगे भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान, 15 दिन में करनी होगी ज्वाइनिंग; पढ़ें नए नियम

बीजेपी अपने काम के बूते लोगों के बीच जाएगी- सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस एक पारिवारिक दल है। उसके नेता कुछ भी बोल सकते हैं। हरियाणा की जनता तय करेगी कि कांग्रेस के 10 साल कैसे थे और हरियाणा सरकार के 10 साल कैसे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने काम के बूते लोगों के बीच जाएगी और तीसरी बार जनसमर्थन हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें: Haryana News: '10 सालों में बीजेपी ने नहीं किया कोई काम', फतेहाबाद में AAP विधायक बलजिंदर कौर ने साधा निशाना