Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रेमिका को मैसेज भेजने पर हुआ विवाद, दोस्तों के बीच झगड़े में चली गोली, युवक घायल

यमुनानगर में प्रेमिका को मैसेज भेजने पर विवाद हो गया है। दोस्‍त की प्रेमिका को युवक ने मैसेज भेज दिया। इससे दोस्‍तों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और गोली चल गई। इस दौरान एक युवक भी घायल हो गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Updated: Sat, 02 Jul 2022 11:28 AM (IST)
Hero Image
यमुनानगर में दोस्‍तों के बीच झगड़ा हो गया।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। यमुनानगर के थाना छप्पर थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा में दोस्तों के बीच विवाद हो गया। जिसमें लंढौरा निवासी कश्मीर सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से रोड छप्पर निवासी सिमरनजीत सिंह पर फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली उसकी टांग में लगी। वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित कश्मीर सिंह ने सिमरनजीत की प्रेमिका को मैसेज कर दिया था। जिससे उनके बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में यह वारदात हुई। फिलहाल पुलिस पड़ताल में लगी है। घायल सिमरनजीत सिंह को मुलाना के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

सिमरनजीत सिंह व कश्मीर सिंह दोनों दोस्त हैं। छह दिन पहले कश्मीर सिंह ने सिमरनजीत सिंह की प्रेमिका को फोन पर मैसेज कर दिया। जिसको लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जिसमें उनका समझौता भी हो गया था। इसके बाद लंढौरा में सिमरनजीत सिंह गया हुआ था। वहां पर वह कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह व एक अन्य दोस्त के साथ बैठा हुआ था। यहां पर फिर से उनके बीच कहासुनी हो गई।

दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इतने में कश्मीर सिंह घर से बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली उसके पैरों पर लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, तो आरोपित वहां से भाग निकले। घायल सिमरनजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की।

कश्मीर सिंह का चल रहा पारिवारिक विवाद

पुलिस के मुताबिक, कश्मीर सिंह का खुद भी पारिवारिक विवाद चल रहा है। वह शादीशुदा है और उसके पास दो बेटियां हैं। जबकि विवाद के चलते उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। वहीं पीड़ित सिमरनजीत सिंह भी कोई काम धंधा नहीं करता है। आपस में यह सभी दोस्त हैं। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। थाना छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि घायल सिमरनजीत सिंह को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अभी तक यही सामने आया है कि युवती को मैसेज भेजने पर यह विवाद हुआ था।