Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Panipat News: कभी बच्चों को डराता, कभी छेड़छाड़ करता; युवक को सांप के साथ खेलना पड़ गया महंगा

पानीपत के सौंदापुर गांव में एक शख्स को सांप से खेलना भारी पड़ गया। शराब के नशे में धुत युवक ने सांप को पकड़कर उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद सांप ने युवक को डस लिया। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी जानकारी है कि युवक इस समय शराब के नशे में था।

By Jagran News Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Wed, 04 Sep 2024 05:05 PM (IST)
Hero Image
युवक को सांप के साथ खेलना पड़ गया महंगा

जागरण संवाददाता, पानीपत। सौंदापुर गांव में एक युवक को सांप के साथ खेलना महंगा पड़ गया। युवक ने सांप को पकड़ा और उसको लेकर कभी बच्चों को डराता रहा तो कभी उसके साथ खेलता रहा। करीब आधे घंटे के तक चले इस घटनाक्रम के बाद जैसे ही मौका मिला सांप ने उसको डस लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।

अभी वह नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के जोनपुर के रहने वाला 32 वर्षीय युवक विजय सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर आया। उसके भतीजे सुरजीत ने बताया कि वह शराब के नशे में था।

उसकी नजर एक सांप पर पड़ी। नशे की हालत में वह उस सांप को पकड़ने की जिद पर अड़ गया। कुछ देर तक सांप का पीछा करते हुए विजय ने सांप को पकड़ लिया। जिसको पकड़ने के बाद वह उसके साथ खेलने लगा। सांप को पकड़कर अपने बच्चों को भी डराने लगा।

करीब आधे घंटे तक वह सांप के साथ छेड़छाड़ करता रहा, जैसे ही सांप को मौका मिल तो उसने युवक के हाथ पर डस लिया। सुरजीत ने बताया कि उसके चाचा को कामन करैत प्रजाति के सांप ने काटा है। पास में झाड़ फूंक करने वाले एक व्यक्ति को बुलाया गया, लेकिन उससे कोई आराम नहीं आया तो स्वजन व पड़ोसी उसे लेकर नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के जोनपुर निवासी विजय कुमार स्वजनों के साथ कई साल से सौंदापुर गांव में रहता है। उसकी दो बेटियां भी हैं। स्वजनों के मुताबिक शराब के नशे के कारण विजय अपनी मनमानी करने लगा तो ऐसी हालत बन गई कि वह जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।