Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Year पर क्रिसमस की तरह हिमाचल में नहीं लगेगा जाम, ट्रैफिक पुलिस रखेगी पर्यटकों का पूरा ख्याल; जानिए कैसे

सीएम सुक्खू ने आज कहा कि हिमाचल प्रदेश नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है। पर्यटक हमारे मेहमान हैं। वे यातायात जाम में न फंसे पुलिस इसका ख्याल रखें। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। तीन दिन बाद हिमाचल लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुलिस को निर्देश दिया कि प्रदेश में कहीं पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर कार्य करें।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya Updated: Fri, 29 Dec 2023 07:37 PM (IST)
Hero Image
सीएम सुक्ख ने कहा- पुलिस रखे पर्यटकों का खयाल, फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (SM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नववर्ष के जश्न के लिए तैयार (Himachal in Ready For new Year) है। पर्यटक हमारे मेहमान हैं। वे यातायात जाम में न फंसे, पुलिस इसका ख्याल रखें। उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। तीन दिन बाद हिमाचल लौटे मुख्यमंत्री सुक्खू ने पुलिस को निर्देश दिया कि प्रदेश में कहीं पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसको लेकर कार्य करें। 

पुलिस प्रशासन को यातायात सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश

सुक्खू 26 दिसंबर को दिल्ली गए थे, 27 को दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक के बाद 28 को नागपुर में कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए थे। दिल्ली से शुक्रवार को शिमला लौटे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल स्थित हेलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में पुलिस प्रशासन को यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने का निर्देश दिया।

कुल्लू, मनाली, लहौल स्पीती में लगा था जाम 

गौरतलब है कि कुल्लू, मनाली, लाहुल स्पीति और शिमला आने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर इंटरनेट मीडिया पर भयानक जाम की तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस दौरान जाम में फंसे कई लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी थीं। अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। क्रिसमस के बाद अब नववर्ष मनाने के लिए हजारों पर्यटक हिमाचल पहुंच रहे हैं।

डीजीपी मुद्दे पर जल्द लेंगे निर्णय

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार डीजीपी संजय कुंडू के मुद्दे पर जल्द निर्णय लेगी। जिस समय हाई कोर्ट का आदेश आया वह प्रदेश से बाहर थे। अब चर्चा के बाद सरकार निर्णय लेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ईमानदार व जनाधार वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाएगी।

सीएम चार जनवरी को जाएंगे दिल्ली

माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री सुक्खू शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके आएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे शिमला पहुंच गए। अब मुख्यमंत्री का दिल्ली का दो दिवसीय दौरा चार व पांच जनवरी को प्रस्तावित है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर राज्य के लंबित मामलों को उठाएंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से एनडीपीएस एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव दिया है कि कम मात्रा पर भी नशे की बरामदगी को गैर जमानती अपराध बनाया जाए। इस मामले पर गृह मंत्री से चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री से आपदा राहत के लिए और अधिक राशि जारी करने का आग्रह करेंगे।