Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सेवादल के सदस्य राजेंद्र सिंह

भाजपा का दामन थामने वाले राजेंद्र सिंह चंदेल को लगता है कि कश्मीर घाटी के लाल चौक में तिरंगा फहराता रहना चाहिए। इसके अतिरिक्त हमारे देश का कोई भी सैनिक पाक गोलियों से शहीद नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं चंदेल को आतंकियों की गोलियों से शहीद होने वाले सैनिकों का भी दुख दिल को दहला जाता है। भाजपा मुख्यालय दीपकमल में कांग्रेस सेवादल के सदस्य रहे राजेंद्र सिंह चंदेल ने दिल की आवाज सुनते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें लगता है कि भाजपा ही इन दो कामों को अंजाम दे सकती है। तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे राजेंद्र सिंह चंदेल ने कैलाश फैडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी रवि मेहता बालूगंज वार्ड की भाजपा पार्षद किरण बावा व अप्पर चक्कर के बूथ अध्यक्ष नरेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में

By JagranEdited By: Updated: Thu, 11 Jul 2019 06:55 AM (IST)
Hero Image
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सेवादल के सदस्य राजेंद्र सिंह

राज्य ब्यूरो, शिमला : कांग्रेस सेवादल के सदस्य राजेंद्र सिंह चंदेल ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल शिमला में भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी के लाल चौक में तिरंगा फहराता रहना चाहिए। देश का कोई भी सैनिक शहीद नहीं होना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा ही इन दो कार्यो को अंजाम दे सकती है।

तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे राजेंद्र सिंह चंदेल ने कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रवि मेहता, बालूगंज वार्ड की भाजपा पार्षद किरण बावा व अपर चक्कर के बूथ अध्यक्ष नरेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजेंद्र सिंह चंदेल ने भाजपा के नेतृत्व, नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रवि मेहता ने पार्टी का पटका पहनाकर राजेंद्र का भाजपा में स्वागत किया। राजेंद्र ने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा के साथ भाजपा के लिए कार्य करेंगे। पार्टी की प्रत्येक गतिविधि व कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान दिनेश शर्मा, राजेश घई, सुरेश ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, त्रिलोक सिंह वर्मा, गौरव शर्मा, महेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।