Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shimla News: सेब के बाद अब कीवी के सीजन में व्यस्त हुए बागवान, जानिए क्या हैं इसके फायदे

सेब का सीजन खत्म होने के बाद अब ऊपरी शिमला में कीवी का सीजन शुरू हो गया है। ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही कीवी पाई जाती है। किसानों को मंडी में इसके अच्छे दाम मिल रहें है। मंडी में 120 से लेकर 150 रुपये किलो तक कीवी बिक रही है। ऊपरी शिमला के कुछ ही क्षेत्रों में इस फल को लगाया जाता है।

By Shikha VermaEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Mon, 13 Nov 2023 11:11 PM (IST)
Hero Image
सेब के बाद अब कीवी के सीजन में व्यस्त हुए बागवान, File Photo

शिखा वर्मा, शिमला। सेब का सीजन खत्म होने के बाद अब ऊपरी शिमला में कीवी का सीजन शुरू हो गया है। ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही कीवी पाई जाती है। किसानों को मंडी में इसके अच्छे दाम मिल रहें है। मंडी में 120 से लेकर 150 रुपये किलो तक कीवी बिक रही है। ऊपरी शिमला के कुछ ही क्षेत्रों में इस फल को लगाया जाता है। सेब की तरह पेड़ नहीं बल्कि ये फल बेल पर लगता है। 

कीवी शिमला से लेकर दिल्ली तक भेजी जाती है

कीवी फल अक्टूबर से नवंबर तक पक कर तैयार हो जाता है। ये छोटे फल होते हैं, जिसके स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। ये खट्टा मिट्टा होता है. हलके छोटे काले बीज खाने योग्य होते हैं। सेब के मुकाबले इसका सीजन काफी कम होता है, लेकिन इस पर ज्यादा मेहनत भी बगावानों को नहीं करनी होती है, इसलिए दीवाली के बाद 20 से 25 हजार रुपये की सीजन लगाया जाता है। मूल रूप से इसे फलों के सीजन का अंतिम दौर पहाड़ी क्षेत्र में माना जाता है। इसकी सप्लाई शिमला से लेकर दिल्ली तक भेजी जाती है।

कीवी के फायदे

कीवी में विटामिन सी मौजूद होता है। इसके कारण इसका सेवन करने से शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर के अंदर मौजूद मुक्त कणों को खत्म करता है। तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

दिल के मरीजों के लिए कीवी के फायदे

कीवी की पोटेशियम सामग्री हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करती है। सोडियम में एक साथ कमी के साथ पोटेशियम सेवन में वृद्धि हृदय रोग को कम करने में मदद करती है। पोटेशियम रक्त को पतला करने और थक्कों को हटाने की प्रक्रिया में सहायता के लिए जाना जाता है। कीवी फ्रूट में एक एंटीऑक्सिडेंट पॉलीफेनोल होता है जिसे क्वेरसेटिन के रूप में जाना जाता है जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।