Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने सोनिया गांधी से दिल्ली में की मुलाकात, आपदा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

हिमाचल (Himachal News) के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने सोनिया गांधी को हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने लोकसभा 2024 में कांग्रेस पार्टी व गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन को लेकर शुभकामनाएं भी दीं।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 09 Aug 2024 09:17 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करते हिमाचल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। (जागरण फोटो)

जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर सोनिया गांधी को सम्मानित किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। लगातार मजबूत हो रहे नेतृत्व, कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के मुद्दे उठाने पर आभार भी व्यक्त किया।

हिमाचल आपदा के बारे में सोनिया गांधी को दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। वहीं, आपदा और उसमें किस प्रकार से सरकार लोगों की मदद कर रही है, किस प्रकार से जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं उसके बारे में भी जानकारी दी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए मार्गदर्शन व चुनाव में दिए गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

'हिमाचल को सोनिया गांधी का मिल रहा पूरा सहयोग'

उन्होंने मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद शिष्टाचार के नाते मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव में किए गए शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और भविष्य में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को उठाते हुए और बेहतर कार्य करें इसके लिए शुभकामनाएं भी दी है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सोनिया गांधी व कांग्रेस के नेताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल में प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएगी।

सरकार जनता के हित में फैसला भी लेगी और जनता के सहयोग से आगे बढ़ेगी। प्रदेश को मजबूत बनाना हमारा पहला लक्ष्य है। हिमाचल के हर नागरिक के स्वाभिमान को हिमाचल की कांग्रेस सरकार मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें: आश्वासन के बाद भी हिमाचल सरकार बेपरवाह, ग्रामीणों ने अपने खर्च पर बना डाला 50 फुट लंबा पुल; जान जोखिम में डाल पार करना पड़ता था नाला