Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अमरनाथ के लिए 12वां जत्था रवाना, उत्साह के साथ श्रद्धालुओं 'जय बाबा बर्फानी' का जयकारा लगाकर शुरू की यात्रा

जम्मू में मौसम साफ होने के बाद आज यानी की शुक्रवार को श्रद्धालुओं का 12वां जत्था भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। यात्रा के लिए 7245 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। जम्मू से आज रवाना हुए जत्थे में 4880 पुरुष 1936 महिलाएं 424 साधु और 6 बच्चे शामिल थे जो 226 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए।

By Gurpreet CheemaEdited By: Gurpreet CheemaUpdated: Fri, 14 Jul 2023 12:16 PM (IST)
Hero Image
बाबा अमरनाथ के लिए 12वां जत्था रवाना

जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं व साधुओं का यात्रा के लिए आने का सिलसिला जारी है। मौसम साफ रहने पर जम्मू, पहलगाम व बालटाल से यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।

आज शुक्रवार सुबह यात्रा के लिए 7245 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। यात्रा के लिए 12वें जत्थे के रवाना होने के साथ ही जम्मू के यात्री निवास से रवाना होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 72789 पहुंच गई है।

इस हिसाब से करीब नब्बे हजार श्रद्धालुओं ने जम्मू के यात्री निवास आए बिना सीधे ही पहलगाम व बालटाल पहुंच कर यात्रा की है। अब तक 162569 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।

जम्मू से आज रवाना हुए जत्थे में 4880 पुरुष, 1936 महिलाएं, 424 साधु और 6 बच्चे शामिल थे जो 226 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए। पहलगाम रास्ते से यात्रा करने के लिए 4101 श्रद्धालु व 3144 श्रद्धालु बालटाल के रास्ते से यात्रा करने के लिए रवाना हुए। बाबा अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई थी और जम्मू से तीस जून को पहला जत्था रवाना हुआ था। इस बार यात्रा 62 दिन की है जो रक्षा बंधन वाले दिन 31 अगस्त को संपन्न होगी।