Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanbad Monsoon Update: धनबाद में मानसून ने दी दस्तक, बारिश की तेज फुहारों से सुहाना हुआ मौसम

धनबाद में मानसून ने दस्तक दे दी है और सोमवार दोपहर तक आसमान साफ रहा और दोपहर तीन बजे के बाद बिजली की गरजन के साथ बारिश शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बता दें कि सुबह से धनबाद का तापमान 34 डिग्री था लेकिन दोपहर में वहीं बारिश होने के बाद यहां का तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया।

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Tue, 25 Jun 2024 05:11 PM (IST)
Hero Image
धनबाद में मानसून ने कर ली एंट्री (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Monsoon Update ना आंधी ना तूफान, बस गर्जन के साथ शांत बारिश। यह नजारा है धनबाद का। दोपहर तीन बजे के आसपास आसमान साफ था। जमीन तप रही थी, तभी अचानक उत्तर की तरफ से काले बादलों का आगमन हुआ।

पहले तो शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और बंद हो गई। इसके कुछ समय अंतराल के बाद आसमान में अचानक से काले बादल और घने हो गए। बिजली कड़की और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।

बारिश से गर्मी को मिली राहत

बारिश बहुत तेज नहीं थी, लेकिन धनबाद के लिये गर्मी से राहत देने वाली थी। इस बारिश के कारण लोग जहां थे वहीं थम गए। दोपहर के करीब 3:30 बजे तक बारिश और कम हो गई, लेकिन बादल आसमान में जमे हुए थे।

इधर आसमान में रुक रुक कर बादलों का गर्जन सुनाई दे रहा था। जो यह बताने के लिए काफी था कि बारिश अब रुकेगी नहीं। हालांकि मानसून की इस फुहार से यहां के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

तापमान में आई गिरावट

जबकि इस बारिश के कारण तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से धनबाद का तापमान जहां 34 डिग्री था, वहीं बारिश के बाद यह 33 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम केंद्र रांची ने तापमान में और गिरावट होने की संभावन दर्ज किया है। वैसे तो मानसून के 15 जून तक धनबाद आने की संभावना रहती है, जबकि इस बार यह 10 दिनों की देरी से यहां पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand News : गर्मी में हुई सैकड़ों मौत, लेकिन सरकारी आंकड़े बता रहे कुछ और; आखिर क्या है वजह

Jharkhand Rain Alert : झारखंड में कब होगी मानसून की बारिश? आ गया बड़ा अपडेट, उमस भरी गर्मी से भी मिलेगी राहत