पीएम नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बन गए भजन गायक, खूब वायरल हो रहा यह वीडियो
इस समय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का वीडियो सोशल मीडिया यानी इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह भजन गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग उनकी खूब तरीफ कर रहे हैं। आइए देखें यह वीडियो-
रांची, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इन दिनों एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह भाजपा के बड़े चेहरा माने जाते हैं। बांसुरी वादन में भी पारंगत माने जाने वाले अर्जुन मुंडा का यह नया अवतार देखकर इंटरनेट मीडिया पर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में खुद भजन गाते नजर आ रहे मंत्री
अर्जुन मुंडा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्जुन मुंडा भजन गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देश के कई प्रतिष्ठित मंदिरों को दिखाया गया है। स्क्रीन पर अर्जुन मुंडा खुद भजन गाते नजर आ रहे हैं।
प्रशंसक इंटरनेट पर कर रहे जमकर तारीफ
भगवान कृष्ण और राधे की तस्वीर भी इस गीत के बैकग्राउंड में नजर आ रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अर्जुन मुंडा के समर्थक और शुभचिंतक उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। उनके प्रशंसक नारायणदास लिखते हैं मन लागा मेरा यार फकीरी में अद्भुत प्रस्तुति। इसी तरह ओम प्रकाश वर्मा लिखते हैं वाह अद्भुत कला का प्रदर्शन किया है आपने मंत्री जी, राधे-राधे जय श्री कृष्णा।
दैनिक जागरण के इस फेसबुक लिंंक पर आप क्लिक कर इस भजन को सुन सकते हैं।
श्री कृष्ण आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें
अनिल कुमार फेसबुक पर लिखते हैं बहुत मधुर स्वर में आप श्री राधे के लिए गाया। श्री कृष्ण आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें, जय श्री राधे। आलोक पाठक अपनी प्रतिक्रिया में लिखते हैं अंतरात्मा से निकली हुई यह प्रेमांजलि अद्भुत मंत्रमुग्ध और अत्यंत ही कर्णप्रिय है। संजय सहरिया लिखते हैं अहा, अनुमान से बहुत ही ज्यादा सुरीला, कर्णप्रिय... राधे राधे।