Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AAP और कांग्रेस में बड़ा डेंट, झारखंड के कई नेताओं ने थामा BJP का दामन; I.N.D.I.A का वजूद खतरे में?

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में एक बार फिर बड़ा डेंट किया है। झारखंड में आप और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि आईएनडीआईए का वजूद अब खतरे में है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तो यहां तक कह दिया कि झामुमो गठबंधन का वजूद खतरे में है और लोग डूबती नाव से भाग रहे हैं।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 22 Aug 2024 07:18 PM (IST)
Hero Image
अरविंद केजरीवाल, जेपी नड्डा और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में आईएनडीआईए गठबंधन का वजूद खतरे में है। डूबती नाव से लोग भाग रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जमशेदपुर के कांग्रेस और दूसरे दलों के कई कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराते हुए उन्होंने ये बातें कहीं।

पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से उन्होंने कहा कि आपके योगदान से केवल सरायकेला, जमशेदपुर में ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को ताकत मिलेगी।

'जनता राज्य सरकार से मुक्ति पाना चाहती है'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार से जनता हर हाल में मुक्ति पाना चाहती है। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह और गणेश महली भी उपस्थित थे।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

मिलन समारोह में कांग्रेस नेता सह इंटक के प्रदेश सह सचिव चंदन कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, सरायकेला खरसावां कांग्रेस के जिला महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

वहीं, सरायकेला खरसावां कांग्रेस के जिला सचिव राम विचार राय, कांग्रेस नेता नीरज कुमार सिंह, शैलेश गुप्ता, पंकज कुमार सिंह राघवेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जमशेदपुर: भाजपा ने फूंका हेमंत सरकार के खिलाफ बिगुल

झारखंड में सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत जुटानी शुरू कर दी है। 23 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित युवा आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया और युवाओं से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनावों में जनता और खासकर युवाओं से झूठे वादे करके सत्ता हासिल की।

ये भी पढ़ें- दिल्ली से आया नया ऑर्डर, फूलने लगे हेमंत सरकार के हाथ-पांव; नीतीश कुमार के पास भी पहुंचा केंद्र का लेटर

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: नीतीश कुमार करेंगे सरयू राय के भाग्य का फैसला! बिहार CM के खास सिपहसालार ने बताया पूरा प्लान