Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा नेताओं को माल्यार्पण से रोकना गलत : अनंत

संवाद सहयोगी साहिबगंज राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय

By JagranEdited By: Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:18 AM (IST)
Hero Image
भाजपा नेताओं को माल्यार्पण से रोकना गलत : अनंत

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा सांसद समीर उरांव व भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू को माल्यार्पण नहीं करने देना गलत है। यह निदनीय व लोकतंत्र के लिए चिताजनक हैं।

विधायक ने कहा कि झारखंड का कण कण अटलजी का ऋणी है। 50 वर्षों से अलग राज्य की मांग अटल बिहारी वाजपेई ने पूरी की। अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व पक्ष विपक्ष से परे रहा है। विपक्ष में रहते हुए भी दलीय सीमा से परे कई अवसरों पर वैश्विक मंच पर भारत का नेतृत्व किया। छोटे राज्यों के हिमायती तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी हर तरह के राजनीतिक विरोध का सामना करते हुए छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के साथ-साथ झारखंड के गठन का भी रास्ता साफ किया।

रविवार को उनकी पुण्यतिथि पर झारखंड सरकार द्वारा जिस प्रकार से लापरवाही की गयी वह बेहद निदनीय, चिताजनक व लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। झारखंड में महापुरुषों को दलीय आधार पर विभाजन करने की परंपरा नहीं रही है। आखिर इस प्रकार की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? राज्य की जनता के समक्ष अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान करने वाले पर झारखंड सरकार ने क्या कार्रवाई की यह उसे बताना चाहिए।