Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maharashtra: नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही, कार की छत पर रखी सर्विस रिवॉल्वर; कई किलोमीटर चलाने के बाद आई याद तो...

नागपुर पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को कार की छत पर रखा और कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाई जिससे अधिकारी की रिवॉल्वर खो गई। अधिकारी ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Mon, 23 Oct 2023 07:13 PM (IST)
Hero Image
नागपुर में पुलिसकर्मी की बड़ी लापरवाही (Image: Representative)

पीटीआई, नागपुर। नागपुर पुलिस के एक वरिष्ठ इंस्पेक्टर की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर को कार की छत पर रखा और कई किलोमीटर तक गाड़ी चलाई, जिससे अधिकारी की रिवॉल्वर खो गई।

अधिकारी ने कहा कि कपिल नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कोली रविवार दोपहर अपने वाहन से कुछ सामान हटा रहे थे और उसी दौरान उन्होंने अपना हथियार कार की छत पर रख दिया। कोली कार की छत पर रखे हथियार को भूल गए और कई किलोमीटर तक कार चलाते रहे।

लापता सर्विस हथियार का पता लगाने में जुटी पुलिस 

बाद में जब कोली को याद आया कि उसकी रिवॉल्वर उसके पास नहीं है, तो काफी खोजबीन के बाद भी कोली को रिवॉल्वर नहीं मिली। अधिकारी ने मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। लापता सर्विस हथियार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: Mumbai: उद्धव और श‍िंंदे गुट दशहरा रैली में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, विरासत की लड़ाई में दिखाएंगे ताकत

यह भी पढ़े: Mumbai: मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग, दो की मौत; तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज