Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'BJP शासित राज्यों में बुलडोजर के जरिए अल्पसंख्यकों को बनाया जाता है निशाना', छतरपुर घटना पर बोली कांग्रेस

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे बंद किया जाना चाहिए। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद चिंता की बात है।विपक्षी पार्टी का यह बयान मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के एक आरोपित के घर को बुलडोजर से तोड़ने की घटना के बाद आया।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 24 Aug 2024 07:28 PM (IST)
Hero Image
छतरपुर घटना पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

पीटीआई,नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है और इसे बंद किया जाना चाहिए। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद चिंता की बात है।विपक्षी पार्टी का यह बयान मध्य प्रदेश के छतरपुर में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के एक आरोपित के घर को बुलडोजर से तोड़ने की घटना के बाद आया।

एक अधिकारी ने बताया था, 'कोतवाली थाना क्षेत्र में शहजाद अली नामक व्यक्ति का घर ढहाया गया। बुधवार की हिंसा में 150 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

'परिवार को बेघर करना अमानवीय है'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि किसी व्यक्ति के घर को ढहाना और उसके परिवार को बेघर करना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना परेशान करने वाली बात है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक्स पर किया पोस्ट

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, कानून द्वारा शासित समाज में इस तरह की कार्रवाई के लिए कोई स्थान नहीं है।' जबकि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'अगर कोई किसी अपराध में आरोपित है तो केवल कोर्ट उसके अपराध और सजा पर निर्णय ले सकता है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपित के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीनना, कानून का पालन नहीं करना अदालत की अवहेलना है। आरोपित के घर को ढहा देना न्याय नहीं है।'

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस को बताया एकजुट, भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप