Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर में सतगुरु कबीर प्रकाशोत्सव को लेकर निकाली प्रभातफेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

प्रभात फेरी सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर कमेटी भार्गव नगर की तरफ से सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर से निकाली गई। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान जहां संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने सतगुरु कबीर जी की महिमा का गुणगान किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Mon, 06 Jun 2022 03:43 PM (IST)
Hero Image
जालंधर में सोमवार को सतगुरु कबीर प्रकाशोत्सव को लकर प्रभात फेरी निकाली गई।

जागरण संवाददाता, जालंधर। सतगुरु कबीर जी के 14 जून को मनाए जा रहे प्रकाश उत्सव को लेकर सोमवार को निकाली गई प्रभात फेरी का विभिन्न संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह प्रभात फेरी सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर कमेटी भार्गव नगर की तरफ से सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर से निकाली गई। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न हुई। इस दौरान जहां संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने सतगुरु कबीर जी की महिमा का गुणगान किया।

वहीं, 14 जून को मनाए जा रहे प्रकाश उत्सव को लेकर शहरवासियों को आमंत्रित भी किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश भगत तथा चेयरमैन सतीश बिल्ला ने बताया कि इस बार 13 जून को निकाली जा रही शोभायात्रा भव्य रुप से सजाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन तथा विधायकों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं तरफ से कमेटी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बलविंदर कुमार पप्पू, अजय कुमार भगत, राजेंद्र जिंदा, विक्की भगत, जनक राज, जसवंत पम्मा, वरिंदर काली अश्वनी कुमार तथा स्त्री सभा भजन मंडली की सदस्य शामिल हुई।

यह भी पढ़ें - भगवती जागरण में रात भर चला भजनों का दौर

जागरण संवाददाता, जालंधर। दुर्गा विहार नौजवान सभा न्यू संतोखपुरा की तरफ से मां भगवती का वार्षिक जागरण हुआ। जिसमें पूर्व विधायक केडी भंडारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भगवती जागरण का आगाज श्री गणेश वंदना के साथ किया गया। इसके उपरांत भजन गायकों ने एक के बाद एक कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए।

धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी।

इस दौरान पंडित प्रदीप पुजारी ने ' तेरा सोहना मां दरबार होए, इक तु होवें इक मैं होवा' तथा 'अज तेरा जगराता माता' सहित कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। केडी भंडारी ने कहा कि धर्म की पालना करना ही भारतीय संस्कृति है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को नैतिक जिम्मेदारियों का ज्ञान देने तथा धर्म की पालना करने को प्रेरित किए जाने की जरूरत है। संस्था द्वारा करवाए जा रहे धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। कमेटी की तरफ से केडी भंडारी को मां की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। वही आरती पूजा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी हुआ।