Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरहद पर तैनात सैनिकों के कुशलक्षेम के मां बगलामुखी धाम में करवाया यज्ञ Jalandhar News

आचार्य नरेश शास्त्री व आचार्य उदय मान ने विधिवत मंत्रोच्चारण से यज्ञ संपन्न करवाया। कैलाश चंद्र करीर व लता रानी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Mon, 30 Dec 2019 01:11 PM (IST)
Hero Image
सरहद पर तैनात सैनिकों के कुशलक्षेम के मां बगलामुखी धाम में करवाया यज्ञ Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। श्री बगलामुखी धाम समिति के अध्यक्ष धर्म मित्र कैप्टन चंद्र महेंद्रू ने कहा कि देश के कई सीमांत इलाकों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया है। सरहदों पर तैनात सैनिक अपनी जान दांव पर लगाकर देशवासियों की सुरक्षा कर रहे हैं। उनकी रक्षा और कुशलक्षेम की कामना करना हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से मां बगलामुखी हवन करवाया गया है।

नाैहरियां मंदिर गुड़ मंडी में आयोजित मां बगलामुखी यज्ञ के दौरान उन्होंने इसके महत्व के बारे में बताया। गुरु मां जीनत जी की प्रेरणा से हुए यज्ञ का शुभारंभ श्री गौरी गणेश, भूमि व नवग्रह पूजन के साथ हुआ। आचार्य नरेश शास्त्री व आचार्य उदय मान ने विधिवत मंत्रोच्चारण से यज्ञ संपन्न करवाया। कैलाश चंद्र करीर व लता रानी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। इस दौरान जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने सैनिकों के कुशलक्षेम को लेकर यज्ञ में आहुतियां दी।

इसके उपरांत संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने मां बगलामुखी की महिमा का गुणगान किया। सीसी महेंद्रू ने कहा की मां बगलामुखी की सच्चे मन से की गई उपासना का पुण्य फल अवश्य मिलता है। संस्था की तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस माह में संपन्न सदस्यों के जन्मदिन व सालगिरह को लेकर केक काटा गया। आरती के बाद भंडारा लगाया गया।

इस मौके पर स्वामी सतिंदर, मानव महेंद्रू, रजनीश चौधरी, रविपाल, मनी मदान, वकुल अग्रवाल, रोबिन धवन, गौरव चौधरी, अशीष अग्रवाल, सचिन शर्मा, डॉ. हेमंत शर्मा, सुनैना, रितु गांधी, श्वेता, पायल राजपूत, वरिंदर बब्बर, अनिल अरोड़ा, सुरिंदर जसवाल, अनिल शर्मा, सोहन लाल चौहान, संदीप गुप्ता, राजीव बंसल, मनीष क्वात्रा, कुलदीप मरवाहा, नितिन दत्ता, प्रवीण चीमा, राम चोपड़ा, चरणजीत नारंग, विकास अॉबराय, दीपक गर्ग, दिनेश शर्मा, नंद किशोर जोशी, गौरव नंदा, अजय शर्मा, सुदेश, सन्नी शर्मा, रमेश अरोड़ा, त्रिलोचन सिंह, अमनदीप सिंह, लखबीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, प्रदीप यादव, राकेश गुंबर, शंकर मेहता, राकेश, अजय अग्रवाल, प्रवीण, सतबीर, प्रदीप यादव, दीपक, पूजा महेंद्रु, कांता शर्मा, अनुराधा शर्मा, रेनू कपूर, सुमन मल्होत्रा, सुषमा अरोड़ा, ममता शर्मा, पिंकी चौधरी, प्रवीण रानी, रितिका धवन, स्वीटी ग्रोवर, कुंदन ठाकुर व रंजीत पासी मौजूद थे।