Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Road Accident in Agra: शिक्षक बनकर घर लौट रहे थे, आगरा दक्षिणी बाइपास पर हादसे में गई जान

Road Accident in Agra हाथरस से नियुक्ति पत्र लेकर बाइक से जाते समय कार ने मारी टक्कर। मलपुरा क्षेत्र में नगला कारे गांव के पास हुआ हादसा। कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार सीज कर दी है।

By Tanu GuptaEdited By: Updated: Sun, 06 Dec 2020 10:24 AM (IST)
Hero Image
हाथरस से नियुक्ति पत्र लेकर बाइक से जाते समय कार ने मारी टक्कर।

आगरा, जागरण संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने का सपना था। लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। अब तक वे प्राइवेट विद्यालय में पढ़ा रहे थे। शनिवार को सपना पूरा हुआ। हाथरस जनपद में प्राथमिक विद्यालय में उनको नियुक्ति मिल गई। नियुक्ति पत्र लेकर वे बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोहराम मचा है।

अकोला के ऊधर थोक निवासी 32 वर्षीय जय सिंह शनिवार को नियुक्ति पत्र लेने हाथरस गए थे। रात दस बजे वे बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। मलपुरा क्षेत्र में दक्षिणी बाइपास पर नकला कारे के पास उन्हें एक कार ने चपेट में ले लिया। जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार मौके पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार सीज कर दी है। घर में उनके शिक्षक बनने की खुशी थी। सभी उनके वापस आने का इंतजार कर रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। स्वजन ने बताया कि जय सिंह शिक्षक बनने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे। वर्ष 2014 में ही उन्होंने बीटीसी कर ली थी। सरकारी नौकरी न मिलने पर वे प्राइवेट विद्यालय में अध्यापन कर रहे थे। शनिवार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने घर फोन करके बताया था। लंबे इंतजार के बाद उनके शिक्षक बनने पर घर में खुशी का माहौल था। क्या पता था कि वे घर भी लौटकर नहीं आएंगे।