Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पर्यटकों को लुभायेंगे शाह विलायत दरगाह समेत चार स्थल

अमरोहा यहां बिच्छू डंक नहीं मारता। मत्था टेकने पर मुरादें पूरी होती हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 12 Sep 2020 06:18 PM (IST)
Hero Image
पर्यटकों को लुभायेंगे शाह विलायत दरगाह समेत चार स्थल

अमरोहा : यहां बिच्छू डंक नहीं मारता। मत्था टेकने पर मुरादें पूरी होती हैं। दुनिया भर में बिच्छू वाली दरगाह के नाम से मशहूर शाह विलायत शाह दरगाह समेत जनपद के चार धार्मिक स्थल विदेशी पर्यटकों को लुभायेंगे, आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सरकार ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। जल्द ही सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।

जुलाई माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उनको पर्यटनस्थल बनाया जाएगा ताकि, पर्यटकों को वह लुभा सकें। सीएम के आदेश पर अफसरों ने नौगावां सादात के गांव गजस्थल स्थित मां काली मंदिर, धनौरा क्षेत्र में तिगरी का गंगा घाट, हसनपुर में शिव मंदिर हसनपुर व अमरोहा में शाह विलायत दरगाह का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया था।

सरकार ने उक्त चारों धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए कार्यदायी संस्था भारत विकास परिषद मुरादाबाद का चयन किया है। जनप्रतिनिधियों व लोगों की राय पर होगा काम: चारों धार्मिक स्थलों पर क्या-क्या कार्य होंगे और उनको आकर्षक कैसे बनाया जाए। इसके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व लोगों की राय ली जाएगी। उनके बताए अनुसार ही कार्यदायी संस्था प्रस्ताव बनाएगी। कामों के प्रस्ताव बनने पर ही आवंटित होगी धनराशि : कार्यदायी संस्था चारों जगह का निरीक्षण कर कामों की सूची और उनके प्रस्ताव बनाएगी। जिसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। इसके बाद ही धनराशि का आवंटन किया जाएगा। जनपद के चार धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा वार धार्मिक स्थल चयनित किए गए हैं। अब क्या-क्या कार्य होंगे और कितना बजट लगेगा, यह सब कार्यदायी संस्था तैयार कर प्रस्ताव भेजेगी। धनराशि आवंटित होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, अमरोहा।