Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए पास को लेकर हुए बदलाव, विशिष्ट पास धारकों की संख्या अब होगी सीमित

Special Passes for Ram Mandir Darshan रामलला के दर्शन के लिए अब विशिष्ट पास धारकों की संख्या सीमित होगी। नित्य औसत 70 हजार भक्त दर्शन कर रहे हैं। इनमें सामान्य रास्ते से जाकर दर्शन करने वालों की संख्या सर्वाधिक है। इसके साथ ही पासधारक श्रद्धालु भी अलग-अलग मार्ग से जाकर दर्शन करते हैं। वहीं सुगम पास प्रत्येक दिन स्लाट के अनुरूप बनाए जाते हैं।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 04 Sep 2024 08:56 PM (IST)
Hero Image
रामलला के दर्शन के लिए अब विशिष्ट पास धारकों की संख्या होगी सीमित (प्रतिकात्मक फोटो)

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए विशिष्ट पास धारकों की संख्या अब सीमित होगी। नित्य औसत 70 हजार भक्त दर्शन कर रहे हैं। इनमें सामान्य रास्ते से जाकर दर्शन करने वालों की संख्या सर्वाधिक है।

इसके साथ ही पासधारक श्रद्धालु भी अलग-अलग मार्ग से जाकर दर्शन करते हैं। इनमें सुगम दर्शन पास व विशिष्ट पासधारी शामिल हैं। सुगम पास प्रत्येक दिन स्लाट के अनुरूप बनाए जाते हैं। प्रत्येक स्लाट में 150-150 सुगम दर्शन पास जारी होते हैं। दर्शन अवधि के लिए छह स्लाट में विभाजित किया गया है।

अपने कोड से भी जारी करता है विशिष्ट पास

ये पास ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन भी जारी किए जाते हैं। ट्रस्टियों के अनुमोदन से विशिष्ट पास बनाए जाते हैं। बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित तीर्थ यात्री सेवा केंद्र तथा रामकोट स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय से पास जारी होते हैं। जिला प्रशासन अपने कोड से भी विशिष्ट पास जारी करता है।

इससे पहले सामान्यजन भी ट्रस्ट के सदस्यों से आग्रह कर विशिष्ट पास बनवा लेते थे। कुछ दिन पहले एक वीआइपी के आने के बाद मार्ग पर भक्तों की संख्या अधिक थी, इससे वीआइपी को देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- सावधान! फर्जी पार्सल के जरिए हो रही है साइबर ठगी, अयोध्या में महिला को लगी एक लाख 45 हजार की चपत

विशिष्टजन की पहचान करके ही जारी होंगे पास

समझा जाता है कि इसी वजह से ट्रस्ट व जिला प्रशासन ने समन्वय के बाद इसमें बदलाव करने का निर्णय किया। तय हुआ कि विशिष्टजन की पहचान करके ही ये पास जारी होंगे। इसके अलावा ट्रस्टी भी अपने अतिथियों को विशिष्ट पास जारी करते हैं।

व्यवस्था के अनुसार किसी भी विशिष्ट पासधारक के दर्शन के लिए जाने से पहले ही कंट्रोल रूम इसकी सूचना रंगमहल बैरियर पर बैठे सुरक्षाकर्मियों को देता है। यहां की पंजिका में श्रद्धालुओं विवरण दर्ज होता है। ट्रस्ट के सदस्य डा.अनिल कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।

कहा कि विशिष्ट पास की संख्या नियंत्रित की गई है। विशिष्टजन को ही ये पास जारी हों, यह निर्णय भी हुआ है। पास आवेदक विशिष्टजन हैं कि नहीं, इसकी पहचान करने के बाद ही पास जारी होंगे।

यह भी पढ़ें- Ayodhya News: भक्ति के बीच PASS बना रोड़ा, रामनगरी में पहुंचने के बाद भी आरती में नहीं हो सके शामिल; मायूस लौट रहे भक्त