Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Meri Maati Mera Desh: बलिदानी मेजर मोहित शर्मा के घर की मिट्टी लेकर JP Nadda ने अभियान का किया शुभारंभ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ करने यूपी के गाजियाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने गाजियाबाद की मेजर मोहित शर्मा के घर की मिट्टी कलश में रखकर अभियान का शुभारंभ किया। इन कलश ब्लॉक को जिला स्तर पर एकत्रित कर दिल्ली लाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया और कहा कि आज सूर्य का अध्ययन करने के लिए मिशन लॉन्च किया जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Sat, 02 Sep 2023 11:25 AM (IST)
Hero Image
बलिदानी मेजर मोहित शर्मा के घर की मिट्टी लेकर JP Nadda ने अभियान का किया शुभारंभ।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ करने यूपी के गाजियाबाद पहुंचे हैं। उन्होंने गाजियाबाद की मेजर मोहित शर्मा के घर की मिट्टी कलश में रखकर अभियान का शुभारंभ किया। इन कलश ब्लॉक को जिला स्तर पर एकत्रित कर दिल्ली लाया जाएगा।

"With the Chandrayaan mission, India has become the first nation to land a spacecraft on the south pole region of the Moon. Today, Aditya L-1 mission will be launched to study the… pic.twitter.com/UbK8PcZg4D— ANI (@ANI) September 2, 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-"चंद्रयान मिशन के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। आज, सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च किया जाएगा..."

उन्होंने आगे कहा- "मैंने चावल के दो दानों के साथ पांच घरों से एक चुटकी मिट्टी ली है और हम इसे हर वार्ड से एक बर्तन में इकट्ठा करेंगे। यह बर्तन नगर निगम या समिति तक पहुंचेगा और वहां से यह प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक पहुंचेगा।"

'जहां इसका स्वागत हमारे मुख्यमंत्री करेंगे और हमारे कार्यकर्ता अक्टूबर के अंत में 7500 ब्लॉकों और 500 नगर पालिकाओं से 8000 जहाजों को दिल्ली के कर्तव्य पथ तक ले जाएंगे। वहां सभी भाजपा कार्यकर्ता 'देश की माटी' की शपथ लेंगे। देश की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और अमृत काल में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।'

बता दें कि बलिदानी मेजर मोहित शर्मा 21 मार्च 2009 को मेजर मोहित शर्मा की तैनाती कुपवाड़ा में थी। मुठभेड़ में उन्होंने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। उन्होंने अपने दो साथियों की जान बचाई थी। वह बलिदान हो गए थे। 26 जनवरी 2010 को बलिदानी मेजर मोहित शर्मा को अशोक चक्र से नवाजा गया था था। राजेंद्र नगर में मेट्रो स्टेशन का नाम मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन रखा गया है। करन गेट चौकी पर उनकी प्रतिमा लगी हुई है।